नोएडा पुलिस और दुष्कर्म के आरोपित के बीच मुठभेड़, अरोपी ने SI की पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा के सेक्टर 39 पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ का मामला प्रकाश में आया है। यहां पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस का हथियार छीनने का और पुलिस को मारने का  प्रयास किया। दरअसल पुलिस फर्रूखाबाद निवासी आरोपी को मेडिकल टेस्ट के लिए ले गई थी। इस दौरान पुलिस वहां से आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंची, घटनास्थल से सामान बरामद कर लौट रही पुलिस से आरोपी ने भागने का प्रयास किया। साथ ही आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घायल कर दिया।

रेप आरोपी की भागने की नाकाम कोशिश

दरअसल यह घटना तब घटी जब आरोपी सौरभ को पुलिस मेडिकल टेस्ट कराने के बाद घटनास्थल लेकर पहुंची। यहां घटना से संबंधित कपड़े को बरामद करने के लिए पुलिस अपने साथ आरोपी को लेकर आई थी। कपड़ा बरामद कर जब पुलिस लौटने लगी तभी सेक्टर 42 के पासस अचानक पुलिस वाहन से हवा निकलने की आवाज आई। इसपर पुलिस की टीम ने नीचे उतरकर गाड़ी को चेक किया। तभी मौका देखकर आरोपी ने भागने की योजना बनाई। इस दौरान आरोपी ने उपनिरीक्षक अजीत सिंह की पिस्ट को छीनकर भागने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस को जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की।

पैर में लगी पुलिस की गोली

आनन-फानन में पुलिस ने आत्मरक्षा कार्रवाई की। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सौरभ के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया और पिस्टल को बरामद कर लिया अभियुक्त को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ इस बाबत उचित कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें  स्टेलर जीवन सोसाइटी के गेट पर कैब ड्राइवर को दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों से पीटा, खड़े होकर देखते रहे सिक्योरिटी वाले, Video
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment