देहरादून में पुलिस और गौतस्कर के बीच एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

Sanchar Now
1 Min Read

सहसपुर में तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। घायल बदमाश के विरुद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत हैं।

बुधवार तड़के सहसपुर क्षेत्र में धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश को चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने रोका, लेकिन बदमाश भागने लगा। पीछा करने पर तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायर किया गया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल बदमाश उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू (24) निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया। एसएसपी देहरादून और एसपी विकासनगर द्वारा हॉस्पिटल में अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई।

बदमाश सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं। विगत दिवस थाना सेलाकुई मे गौवंश की चोरी की सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। आज सुबह भी  गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में अपने साथियों के पास जा रहा था। बदमाश को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर गिरफ्तार किया।

पढ़ें  बैंक लॉकर से लाखों के गहने गायब, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment