Noida: डेढ़ साल की मासूम से रेप के आरोपी का एनकाउंटर, बचने के लिए जंगल में छिपा था दरिंदा

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र की सदरपुर कालोनी में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद वांछित चल रहा आरोपित सेक्टर-42 के जंगल में छिप गया। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है।

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप

नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार को कोतवाली क्षेत्र की सदरपुर कालोनी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मुकदमा दर्ज कर जिला मथुरा के गांव सकतपुर के उदयवीर को पुलिस खोज रही थी।

पुलिस ने आरोपित को सरेंडर करने को कहा

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसीपी प्रवीण कुमार सिंह की अगुवाई में दो टीम गठित की गई थीं। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आरोपित सेक्टर-42 के जंगल में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस द्वारा कांबिंग की गई। आरोपित को सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन इसी दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

आरोपित की टांग में लगी गोली

गनीमत रही कि गोली किसी पुलिसकर्मी (Noida Police) को नहीं लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो आरोपित की टांग में एक गोली लगी। घायल होने पर आरोपित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेरकर दबोच लिया। उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपित के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

पढ़ें  Noida Crime: बेरोजगार युवक ने मां और बहन पर हथौड़े से किया हमला, बहन की मौत; मां की हालत गंभीर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment