ईपीसीएच प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्तमंत्री से एमएसएमई आपूर्ति पर की चर्चा

Sanchar Now
1 Min Read

 

संचार न्यूज़। गुरुवार को नई दिल्ली में ईपीसीएच प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्तमंत्री से एमएसएमई आपूर्ति पर चर्चा की। इस चर्चा में आपूर्ति की जाने वाली वस्तुओं का भुगतान 45 दिनों के नियम का मुद्द भी उठाया।

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम के नेतृत्व में हस्तशिल्प निर्यातकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की जिनमें हस्तशिल्प निर्यातक भी शामिल हैं। इस मुलाक़ात में आईईएमएल के अध्यक्ष और ईपीसीएच के मुख्य संरक्षक डॉ. राकेश कुमार और मुरादाबाद हस्तशिल्प निर्यातक संघ (एमएचईए) के महासचिव अवदेश अग्रवाल भी उपस्थिति रहे I उन्होंने एमएसएमई द्वारा आपूर्ति किए गए माल को 45 दिनों में भुगतान का एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया जो एमएसएमई को प्रभावित कर रहा है।

आईईएमएल के अध्यक्ष और मुख्य संरक्षक-ईपीसीएच डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हालांकि निर्णय का उद्देश्य एमएसएमई को समर्थन देना है, लेकिन प्रारंभिक प्रतिक्रिया अलग है। हस्तशिल्प उद्योग के लिए एमएसएमई को 45 दिनों के भीतर भुगतान करना चुनौतीपूर्ण है, जिसमें क्रेडिट अवधि अक्सर 180 दिनों तक चलती है।

पढ़ें  फोम फैक्ट्री सहित गांव की नालियों में लगी आग, घंटो की मशक्कत के बाद फायर विभाग ने पाया काबू
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment