सिरौली की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका; तीन की मौत, चार घायल

Sanchar Now
2 Min Read

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के सिरौली थाना इलाके के गांव कल्याणपुर में अचानक हुए तेज धमाकों के बाद चार मकान धाराशायी हो गए. पूरा इलाका धमाकों की गूंज से सहम गया. लोग दहशत में आ गए. हादसे में अब तक मृतकों में एक बच्चा, एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही छह अन्य लोग घायल हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. घटना बुधवार शाम चार बजे के आसपास की बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि, धमाकों की सूचना मिलते ही सिरौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है, अब भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. हादसा उस वक्त हुआ जब एक मकान में आतिशबाजी बनाई जा रही थी. इसी मकान में पहला धमाका हुआ और फिर एक के बाद एक कई धमाकों ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया.

धमाकों की गूंज से पूरे गांव में दहशत फैल गई. लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. हादसे का मंजर इतना भयावह था कि लोग स्तब्ध रह गए. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य की निगरानी कर रही हैं. एसडीएम, सीओ और एसओ मौके पर मौजूद हैं.

पढ़ें  यूपी दिवस 2026: 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' की थीम पर मनेगा तीन दिवसीय जनोत्सव, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment