रबर कंपनी में लगी आग को बुझाने के दौरान फटा फायर सिलेंडर, तीन लोग घायल

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत साइट -4 में ओएमएफए (OMFA) रबड़ लिमिटेड कंपनी में अचानक से आग लग गई। आग लगने के कारण कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। अचानक से लगी आग में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

दरअसल, ओएमएफए रबड़ लिमिटेड कंपनी में काम करते समय मशीनों के घर्षण से बृहस्पतिवार को आग लग गई। जिसके बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई वही आग को बुझाने के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर फट गया जिससे दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें बिहार के रोहतास निवासी जितेंद्र पांडे, मथुरा निवासी गंगाराम और प्रयागराज निवासी इंद्रजीत है। जिनका ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ग्रेटर नोएडा एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओएमएफए रबर लिमिटेड कंपनी में आग लग गई। इस कंपनी में फैन बेल्ट व वी बेल्ट बनाने का काम होता है। कंपनी में आग लगने के बाद आग बुझाने का फायर सिलेंडर भी फट गया जिससे हादसा हो गया और उस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। जिनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है सूचना के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग को बुझा दिया गया।

पढ़ें  VYUG ने असल एवं वर्चुअल दुनिया से जुड़े क्रांतिकारी पहल की हुई सुरुवात
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment