फडणवीस सरकार का मत्रिमंडल विस्तार, 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Sanchar Now
7 Min Read

नागपुर:

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्‍ट्र के नागपुर में रविवार को फडणवीस सरकार (Fadnavis Government) के मंत्रिमंडल विस्‍तार में 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें 33 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं और 6 विधायकों ने राज्‍यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की. फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार के मौके पर मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ ही उप मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे. विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के तीन सप्ताह से अधिक वक्‍त गुजरने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया.  महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं.

फडणवीस सरकार के कुल 39 मंत्रियों में से भाजपा के 19, शिवसेना के 11 और एनसीपी के 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है. भाजपा के 16 विधायकों को कैबिनेट मंत्री और 3 विधायकों को राज्‍यमंत्री बनाया गया है. इसके साथ ही शिवसेना के 9 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं और दो राज्‍यमंत्री हैं. वहीं एनसीपी के कोटे से 8 कैबिनेट मंत्री और एक राज्‍यमंत्री बनाए गए हैं.

यहां देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्‍ट 

मंत्री का नाम पार्टी कैबिनेट मंत्री/राज्‍यमंत्री
चंद्रशेखर बावनकुले भाजपा कैबिनेट
राधाकृष्ण विखे पाटील भाजपा कैबिनेट
हसन मुश्रीफ एनसीपी कैबिनेट
धनंजय मुंडे एनसीपी कैबिनेट
चंद्रकांत पाटील भाजपा कैबिनेट
गिरीश महाजन भाजपा कैबिनेट
गुलाबराव पाटील शिवसेना कैबिनेट
गणेश नाईक भाजपा कैबिनेट
मंगल प्रभात लोढा भाजपा कैबिनेट
दादाजी भुसे शिवसेना कैबिनेट
संजय राठौड़ शिवसेना कैबिनेट
उदय सामंत शिवसेना कैबिनेट
जयकुमार रावल भाजपा कैबिनेट
पंकजा मुंडे भाजपा कैबिनेट
अतुल सावे भाजपा कैबिनेट
अशोक उईके भाजपा कैबिनेट
शंभूराजे देसाई शिवसेना कैबिनेट
आशीष शेलार भाजपा कैबिनेट
दत्तात्रेय विठोबा भरणे एनसीपी कैबिनेट
अदिति सुनील तटकरे एनसीपी कैबिनेट
शिवेंद्र राजे भोसले भाजपा कैबिनेट
माणिकराव कोकाटे एनसीपी कैबिनेट
जयकुमार गोरे भाजपा कैबिनेट
नरहरि सीताराम जिरवाल एनसीपी कैबिनेट
संजय सावकारे भाजपा कैबिनेट
संजय शिरसाट शिवसेना कैबिनेट
प्रताप सरनाईक शिवसेना कैबिनेट
भरत गोगावले शिवसेना कैबिनेट
मकरंद जाधव एनसीपी कैबिनेट
नितेश राणे भाजपा कैबिनेट
आकाश फुंडकर भाजपा कैबिनेट
बाबासाहेब पाटील एनसीपी कैबिनेट
प्रकाश आंबेडकर शिवसेना कैबिनेट
माधुरी मिसाल भाजपा राज्‍यमंत्री
आशीष जायसवाल शिवसेना राज्‍यमंत्री
डॉ पंकज भोयर भाजपा राज्‍यमंत्री
मेघना बोर्डिकर साकोरे भाजपा राज्‍यमंत्री
इंद्रनील नाईक एनसीपी राज्‍यमंत्री
योगेश कदम शिवसेना राज्‍यमंत्री
पढ़ें  गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली.

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता रामकृष्‍ण विखे पाटिल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. पाटिल ने शिरडी विधानसभा सीट से लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की है. पाटिल पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं.

चंद्रकांत पाटिल ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है. पाटिल  कोथरूड सीट से चुनकर आए हैं और पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. साथ ही महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं.

इसके साथ ही गिरीश महाजन ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है. महाजन जामनेर सीट से चुनकर आए हैं. वह सातवीं बार जामनेर के विधायक बने हैं. महाजन 1995 में पहली बार विधायक बने थे और 1978 में एबीवीपी के सदस्य बने थे.

महाराष्‍ट्र की ऐरोली सीट से जीतकर आए गणेश नाईक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. 1994 में नाईक पहली बार विधायक बने थे और महाराष्‍ट्र में पहले भी मंत्री पद का जिम्‍मा संभाल चुके हैं.

मंगल प्रभात लोढ़ा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. लोढ़ा पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और मालाबार हिल सीट से जीतकर आए हैं. लोढ़ा मुंबई भाजपा के अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं. उन्‍होंने संस्‍कृत में शपथ ली.

सींदखेड़ा से जीतकर आए जयकुमार रावल ने फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. रावल पांचवीं बार विधायक बने हैं और पहले भी मंत्री रह चुके हैं. रावल शाही परिवार से आते हैं. साथ ही भाजपा के उपाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं.

पढ़ें  सीएम शिंदे के बेटे ने राम मंदिर के लिए दान किए 11 करोड़ रुपये, पूजन सामग्री के साथ आई ये खास चीजें

इसके साथ ही भाजपा के वरिष्‍ठ नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. पंकजा मुंडे पहले भी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं.

इसके साथ ही दादाजी भुसे को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

संजय राठौड़ ने भी कैबिनेट मंत्री रूप में शपथ ली.

इसके साथ ही पंकजा मुंडे के चचेरे भाई धनंजय मुंडे को भी कैबिनेट में जगह दी गई है.

फडणवीस सरकार में उदय सामंत को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

गुलाबराव पाटिल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली.

अतुल सावे ने फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.

अशोक उईके को भी कैबिनट मंत्री बनाया गया है.

साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में  शंभूराज शिवाजीराव देसाई ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.

आशीष शेलार ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. शेलार मुंबई भाजपा के अध्यक्ष हैं और वांद्रे पश्चिम विधानसभा सीट से चुनकर आए हैं.

दत्तात्रेय विठोबा भरणे ने फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.

अदिति सुनील तटकरे ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली.

इसके साथ ही शिवेंद्र राजे भोसले को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

माणिकराव कोकाटे ने भी कैबिनेट मंत्री रूप में शपथ ली.

फडणवीस सरकार में  जयकुमार गोरे को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

नरहरि सीताराम जिरवाल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

संजय सावकारे ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली.

पढ़ें  Delhi Airport: गोल्ड स्मगलिंग के मामले में कस्टम के हत्थे चढ़ा शशि थरूर का असिस्टेंट, दिल्ली एयरपोर्ट पर ले रहा था गोल्ड का हैंड ओवर

5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने ली थी शपथ 

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में देवेंद्र फड़णवीस ने मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उप मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. 5 दिसंबर को आयोजित उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा के अन्‍य दिग्‍गज और सहयोगी शामिल हुए थे. वहीं कैबिनेट विस्तार में देरी को विभागों को लेकर खींचतान का नतीजा माना जा रहा है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment