संचार नाउ। शिक्षा को समाज परिवर्तन का माध्यम मानने वाली गलगोटिया विश्वविद्यालय ने एक बार फिर सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया है। गलगोटिया विश्वविद्यालय और गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त प्रयास से स्थापित ‘परिवारिक विवाद समाधान केंद्र’ ने अपने आरंभिक चरण में ही उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। इस केंद्र का शुभारंभ 4 सितंबर 2025 को किया गया था और 18 सितंबर से यह सक्रिय रूप से कार्यरत है। महज 8 दिनों के काउंसलिंग सत्रों में लगभग 20 पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई, जिनमें से 3 मामलों में सफल मध्यस्थता कर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति और सुलह स्थापित की गई है। शेष मामलों में परामर्श की प्रक्रिया जारी है।

दरअसल, यह केंद्र गलगोटिया विश्वविद्यालय की उस शिक्षा-दृष्टि का मूर्त रूप है जो केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, न्याय और संवाद की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यहाँ प्रशिक्षित काउंसलर और विधि विशेषज्ञ न केवल विवादों के समाधान में मदद करते हैं, बल्कि लोगों को समझ, सहानुभूति और सकारात्मक संवाद की दिशा में मार्गदर्शन भी देते हैं।
गौतम बुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि परिवारिक विवादों का समय रहते समाधान समाज में स्थिरता और शांति के लिए आवश्यक है। गलगोटिया विश्वविद्यालय के सहयोग से यह केंद्र पुलिस और शैक्षणिक संस्थानों के बीच साझेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो नागरिकों को सुलह और संवाद की दिशा में प्रेरित करेगा।
वही गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि हम मानते हैं कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। परिवारिक विवाद समाधान केंद्र हमारी उसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो न्याय, करुणा और सामाजिक सेवा पर आधारित है।
डायरेक्टर ऑपरेशन्स आराधना गलगोटिया ने इसे विश्वविद्यालय की सामुदायिक सोच का विस्तार करते हुए बताया की यह केंद्र हमारे छात्रों और शिक्षकों में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के भाव को मजबूत करता है। प्रारंभिक सफलता हमारी टीम की निष्ठा और पेशेवर समर्पण का परिणाम है।
कुलाधिपति सुनील गलगोटिया के दूरदर्शी नेतृत्व में गलगोटिया विश्वविद्यालय शिक्षा, नवाचार और सामुदायिक विकास के संगम को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है। परिवारिक विवाद समाधान केंद्र’ की प्रारंभिक उपलब्धियाँ यह दर्शाती हैं कि गलगोटिया विश्वविद्यालय सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि शांति, न्याय और मानवीय मूल्यों का संवाहक संस्थान बन चुका है — जो समाज को संवाद और सद्भाव के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।