मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन, आमिर खान से अनुष्का शर्मा-परिणीति चोपड़ा तक ने जताया शोक

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। फिल्मी जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ (Vikram Gaikwad) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 65 साल की उम्र में विक्रम का शनिवार को निधन हो गया। हालांकि, उनके निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके विक्रम गायकवाड़ का अंतिम संस्कार बीते दिन करीब 4.30 बजे के करीब मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। बॉलीवुड फिल्मों में सितारों को अनोखा लुक देने के लिए मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम के जाने से इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। आमिर खान, अनुष्का शर्मा समेत कई सितारों ने दादा के नाम से मशहूर विक्रम के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया है।

आमिर खान को बनाया पीके

आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर विक्रम को आखिरी विदाई दी है। उन्होंने कहा, “हम बहुत दुख के साथ महान मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ को अलविदा कह रहे हैं। मुझे उनके साथ दंगल, पीके और रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला। वह अपने हुनर ​​के सच्चे उस्ताद थे और उनके काम ने कई अभिनेताओं को कभी भुलाए न जाने वाले किरदारों में बदल दिया जो हमेशा स्क्रीन पर जिंदा रहेंगे। मेरी और मेरी टीम की तरफ से परिवार के प्रति संवेदना। आप हमेशा याद आएंगे दादा।”

वरुण धवन ने दादा को बुलाया चमत्कारी

वरुण धवन भी बदलापुर मूवी में विक्रम गायकवाड़ के साथ काम कर चुके हैं। दादा के जाने का दर्द साझा करते हुए वरुण ने कहा, “मुझे बदलापुर में विक्रम गायकवाड़ के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने मेरे लुक को हर डिटेल के साथ डिजाइन करने में मदद की थी। एक असली चमत्कारी जिन्होंने भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ाया। धन्यवाद दादा। ओम शांति।”

पढ़ें  42 साल के MS Dhoni ने डाइव लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो हुआ वायरल

अनुष्का-रणवीर ने दी विदाई

अनुष्का शर्मा ने भी विक्रम गायकवाड़ के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, “RIP दादा। ओम शांति।”

रणवीर सिंह ने भी ब्रोकन हार्ट, हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ दादा के निधन पर दुख जाहिर किया है। वह रणवीर को मूवी 83 में कपिल देव का लुक दे चुके हैं। मृणाल ठाकुर ने भी विक्रम के निधन पर भावुक पोस्ट किया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment