Sara Ali Khan और Aditya Roy Kapur को रैंप वॉक करता देख ख़ुशी से झूम उठे फैंस, कहा- ‘ये जोड़ी हॉट है’

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों अपनी रैंप वॉक से फैंस को दीवाना बना रहे हैं. इंडियन कॉउचर वीक 2023 चल रहा है जिसमें रोजाना कोई ना कोई सेलेब्स किसी डिजाइनर के लिए वॉक कर रहा है. सोमवार की रात को आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान शो स्टॉपर बने. सारा और आदित्य ने शान्तनु और निखिल के लिए वॉक किया. दोनों ही एथनिक लुक में बेहद कमाल लग रहे थे. दोनों की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस बीच जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है वो है सारा के एक्सप्रेशन. सारा के एक्सप्रेशन देख लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं.

सारा के लुक की बात करें तो उन्होंने पीच और सिल्वर कलर का लहंगा पहना था. उनके ब्लाउज के साथ एक केप भी अटैच थी. वहीं आदित्य रॉय कपूर की बात की जाए तो उन्होंने बीज कलर की शेरवानी और क्रीम पैंट पहनी थी. रैंप वॉक के दौरान दोनों ने कई पोज दिए. एक बार में ऑडियन्स के बाद एक-दूसरे को देखते हुए नजर आए.

सारा अली खान हुईं ट्रोल

वॉक के दौरान सारा अली खान के एक्सप्रेशन लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं. जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रही हैं. वहीं कुछ लोग पूछ रहे हैं कि आदित्य के साथ अनन्या पांडे ने वॉक क्यों नहीं किया है. एक यूजर ने कमेंट किया-सारा  रैंप वॉक करते हुए इतना ओवर क्यों कर रही हैं. वह अपने नेचुरल एटिट्यूड से भी किल कर सकती थीं. वहीं दूसरे ने लिखा- सारा का 50 रुपए ओवरएक्टिंग का कट. एक यूजर ने लिखा- अनन्या क्यों नहीं? ये लड़की तो टूटी कमर वाली बुड्डी की तरह वॉक कर रही है.

पढ़ें  टीवी एक्टर योगेश महाजन का 44 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, फ्लैट में मिली लाश

वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान साथ में मैट्रो इन दिनों में नजर आने वाले हैं. दोनों की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment