नोएडा में किसानों की महापंचायत आज, शामिल होने आ रहे राकेश टिकैत को पुलिस ने टप्पल में रोका

Sanchar Now
3 Min Read

 ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित जीरो प्वाइंट पर होने वाली महापंचायत को लेकर किसानों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सैकड़ों की संख्या में किसान आयोजन स्थल पर जुटना शुरू हो गए हैं।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण से प्रभावित क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से महांपचायत में पहुंच रहे हैं। महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों के किसान पहुंच रहे हैं। टप्पल से ग्रेटर नोएडा में महापंचायत में आ रहे राकेश टिकैत को पुलिस ने रोक लिया है।

दिल्ली कूच का एलान कर सकती है BKU

बैठक के बाद BKU दिल्ली कूच का एलान कर सकती है। यातायात प्रभावित न होने शहर के प्रत्येक गोल चक्कर व चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस मुस्तैद कर दी गई है। दलित प्रेरणा स्थल पर महापड़ाव के दौरान किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित महांपचायत को देखते हुए आयोजन स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

क्यों प्रदर्शन कर रहे किसान?

उल्लेखनीय है कि किसान आबादी निस्तारण, लीजबैक प्रकरण, 10 प्रतिशत विकसित भूखंड व 64.7 प्रतिशत मुआवजे की मांग को लेकर पिछले कई साल से आंदोलनरत है। किसानों ने दो दिन पहले दिल्ली कूच का एलान किया था। जिसके बाद किसानों को नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल रोक दिया गया था। जहां किसान अनिश्चितकालीन धरना देकर बैठ गए थे।

किसानों को तितर-बितर करने के लिए मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने 150 किसानों को गिरफ्तार कर लिया था। किसानों ने पुलिस प्रशासन से जेल में बंद नेताओं को अविलंब रिहा कर पंचायत में पहुंचने की मांग की है।

पढ़ें  गौतमबुद्ध नगर जिले से करीब साढ़े तीन क्विंटल गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

छह दिसंबर को बन सकती है चुनौती

संयुक्त किसान मोर्चा ने छह दिसंबर को दिल्ली कूच का एलान किया है। संभावना है कि यहां के किसान भी उसमें शामिल हों। यदि ऐसा होता है तो उन्हें रोकना पुलिस के लिए फिर से चुनौती खड़ी होगी।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा का कहना है कि किसान एक जात है। किसानों को कोई भी दिक्कत परेशानी होने पर पूरा सहयोग किया जाएगा। हालांकि इस बारे में कोई रणनीति नहीं बनाई गई है। किसी भी किसान संगठन की ओर से सहयोग मांगने पर पूरा साथ दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment