यीडा में स्थानीय युवाओं को रोजगार की मांग को लेकर किसान संगठन करेगा आंदोलन

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के द्वारा जिन किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है उनके युवाओं को स्थानीय रोजगार दिलाने के लिए किसान एकता संघ जागरूकता आंदोलन चलाएगा। सोमवार को दनकौर कार्यालय पर किसान एकता संघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरेन प्रधान के नेतृत्व में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय युवाओं को स्थाई रोजगार देने के लिए एक निजी कंपनी पर आंदोलन किया जाएगा।

दरअसल, सोमवार को किसान एकता संघ की बैठक दनकौर स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता मेहरबान अली और संचालन सतीश कनारसी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 24 स्थित एक निजी कंपनी पर धरना प्रदर्शन के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन को सफल बनाने को लेकर सभी गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि यमुना प्राधिकरण से प्रभावित स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए उनका संगठन जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके बाद 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 24 स्थित एक बड़ी मोबाइल कंपनी पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यमुना प्राधिकरण के द्वारा जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है उनके बच्चों को यहां पर नौकरी नहीं दी जा रही है जिससे वह बेरोजगार हो रहे हैं।

रमेश कसाना ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार किसान यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों की उदासीनता के चलते युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। जिसके चलते किसानों में भारी रोष है एक तरफ किसानों की जमीन का यमुना प्राधिकरण अधिग्रहण कर लिया है वही उनके युवा भी बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक किसान अपनी मांगों को लेकर प्राधिकरण के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अब किसानों के पास आंदोलन के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। जिसके चलते प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली एक बड़ी मोबाइल कंपनी पर युवाओं को स्थाई रोजगार देने के लिए आंदोलन किया जाएगा।

पढ़ें  सिंघराज गैंग के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, जुलाई में एक घर के बाहर की थी फायरिंग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment