किसान संगठन मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर करेंगे हल्ला बोल आंदोलन

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में सोमवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर गौतम बुद्ध नगर के किसान हल्ला बोल आंदोलन करेंगे। जिले के किसानों की मांगों का निस्तारण कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था। अब तक इस हाई पावर कमेटी के द्वारा क्या कार्यवाही की गई उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की किसान मांग कर रहे हैं। इसी हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने को लेकर गौतम बुद्ध नगर के किसान सोमवार को कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल आंदोलन करेंगे। किसानों का यह आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा। जिसके लिए कई किसान संगठनों के द्वारा लगातार गांव में जाकर किसानों को जागरुक किया जा रहा हैं।

दरअसल, गौतम बुध नगर में नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण के साथ ही बुलंदशहर प्राधिकरण और गाजियाबाद प्राधिकरण से प्रभावित किसान है। जिले के किसानों की जमीन को यूपीसिडा, एनटीपीसी और एनएचएआई सहित अन्य बिल्डरों परियोजनाओं के लिए भी अधिग्रहण किया गया है। जिसके बाद किसान लगातार नई भूमि अधिग्रहण के कानून के अनुसार किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने और पुराने अधिग्रहण कानून के तहत किसानों को एक समान नीति के अनुसार बढ़ा हुआ मुआवजे की मांग कर रहे है।

किसान नेता सुनील फौजी एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक कर किसानों की मांगों को पूरा किया जाने को लेकर 14 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट पर किसानों का आंदोलन होगा। गौतम बुद्ध नगर में डीएमआईसी, अंसल बिल्डर, यूपीसीड़ा, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे सहित आदि परियोजनाओं से प्रभावित किसान भी इस जन जागरण अभियान में शामिल होंगे। कलेक्ट्रेट पर आंदोलन के दौरान किसानों की मांगों का यदि सरकार ने संज्ञान नहीं लेती है तो फिर किसान लखनऊ या दिल्ली के लिए भी कूच करने से पीछे नहीं हटेंगे। जन जागरण अभियान के दौरान हर गांव में किसानों, युवाओं एवं महिलाओं का भारी समर्थन मिल रहा है। इस जन जागरण अभियान में सैकड़ो किसान, महिलाओ सहित युवा शामिल होंगे।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में टेक्नोवेशन हैकथॉन का हुआ आयोजन, देश विदेश के छात्र दिखाएंगे हुनर

किसान नेता रुपेश वर्मा ने बताया कि शासन स्तर के निर्देश पर जो हाई पावर कमेटी बनाई गई थी उसकी विस्तृत कार्रवाई अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। जिसको लेकर किसान काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। अब किसान हाई पावर कमेटी की सिफारिश को सार्वजनिक करने, 10% प्लॉट, नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने, आबादियों की बैकलीज करने एवं भूमिहीन किसानों की दुकानों में आरक्षण के प्रावधान को लागू करने की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर किसान सोमवार को कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल आंदोलन करेंगे। किसानों का यह आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा यह आंदोलन तभी समाप्त होगा जब उन समस्याओं को हल कर दिया जाएगा। सोमवार को होने वाले आंदोलन को लेकर रविवार को बिसरख और साकीपुर सहित अन्य गांवो में जन चेतना यात्रा निकाली गई।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment