ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना दे रहे किसानों ने अधिकारियों की सदबुद्धि के लिए किया हवन

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर चल रहे धरने के 51 वे दिन आज किसानों ने हवन से शुरुआत की किसानों ने प्राधिकरण के अंदर बैठे हुए कर्मचारियों और अधिकारियों की शुद्बुद्धि के लिए हवन किया।बुधवार को धरने की अध्यक्षता बलबीर नागर व संचालन संदीप भाटी ने किया। किसानों ने अपनी समस्याओं के हल न होने तक धरने पर बने रहने की बात फिर दोहराई।

किसान सभा के अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने कहा कि हम जिन मांगों को लेकर पिछले 51 दिन से धरनारत है वह सारी मांग हमारी जायज हैं और दशकों से लंबित हैं परंतु प्राधिकरण में बैठे हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की मानसिकता किसान विरोधी है। वह किसानों की किसी भी समस्या को हल नहीं करना चाहते और हमारे प्राधिकरण में वर्तमान में जो सीओ है वह अस्थाई है किसी अस्थाई अधिकारी से किसानों की समस्याएं हल नहीं हो सकती हमें यहां स्थाई रूप से सीओ की तैनाती चाहिए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया है जो 16 जून को किसानों के मध्य पहुंचेगा और उनके मुद्दों से अवगत होगा। इसके साथ ही जिन किसानों पर लाठीचार्ज हुई है उनकी चोटों के बारे में विस्तार से जानकारी एकत्रित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसान पिछले लगभग 2 महीने से अपनी मांगों को लेकर और भयंकर गर्मी होने के बावजूद सड़कों पर बैठे हुए हैं परंतु यहां के जनप्रतिनिधियों को इनकी कोई सुध बुध नहीं है जबकि किसानों की पीड़ा को देखते हुए उन्हें आगे बढ़कर शासन के स्तर पर समस्याओं को हल कराना चाहिए था।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में मायचा के लीजबैक के प्रकरणों पर हुई सुनवाई

बुधवार के धरने में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका भी पहुंचे और उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसानों के साथ हैं और वह जब तक किसानों की समस्याएं हल नहीं हो जाती तब तक हमारी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भी किसानों के साथ धरने पर डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने आदेश दिया है कि हर संभव किसानों की मदद की जाए।

किसानों के धरने को समर्थन देने के लिए किसान बेरोजगार सभा के लोग भी पहुंचे। अध्यक्ष सुबेराम भाटी ने कहा कि किसान और बेरोजगारो की लड़ाइयां हम सभी मिलकर लड़ेंगे एक तरफ तो प्राधिकरण हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहा है दूसरे हमारे क्षेत्र से हमारा मूल रोजगार समाप्त होता जा रहा है। जिससे हमारे बच्चे बेरोजगार घूम रहे हैं उनके लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। प्राधिकरण कंपनियों को प्लॉट अलॉट करते हैं उन्हें रियायती दर पर वह प्लॉट उपलब्ध कराए जाते हैं और स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था है परंतु यहां की कंपनियां अपने यहां बोर्ड लगा देती हैं कि 200 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव के युवाओं को रोजगार नहीं किया जाएगा यह हमारे क्षेत्र के साथ अन्याय है और यह न्याय किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं होगा।

बुधवार को धरने में मुख्य रूप से हरेंद्र खारी, सतीश यादव, तिलक देवी, सुधीर भाटी, जगबीर नंबरदार, अजय पाल भाटी, सुरेंद्र यादव, प्रकाश प्रधान, अशोक आर्य, अमित नागर, रिंकू प्रधान, सुशांत भाटी और प्रशांत भाटी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

पढ़ें  प्रेमिका की दूसरी जगह सगाई होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment