एक चिंगारी से किसान की बीस बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई राख

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के ठसराना गांव में किसान की गेहूं की फसल में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह आग खेत के ऊपर जा रहे बिजली के तार में स्पार्किंग होने से लगी जिसके चलते तार टूट कर नीचे गिर गया और खेत में खड़ी फसल में आग लग गई और लाखों रुपए की फसल जल गई। किसानों ने फसल के मुआवजे की मांग बिजली विभाग के अधिकारियों से की है।

दरअसल, किसान की गेहूं की फसल इन दिनों पक्का तैयार है और उसकी कटाई की जा रही है। जेवर थाना क्षेत्र के ठसराना गांव में गुरुवार दोपहर बाद खेत के ऊपर से बिजली के तार में स्पार्किंग होने के चलते वह टूटकर नीचे गिर गया। जिसके कारण किसान की 20 बीघा गेहूं फसल की जलकर राख हो गई। सूचना मौके पर पहुंचे ग्रामीण आग को बुझाने में जुट गए लेकिन घंटे की मशक्कत करने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

वही पीड़ित किसान दीपक सहित ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ही हादसा हुआ है। यहां से गुजरने वाली बिजली की लाइन के तार पुराने जर्जर हो गए है जिन्हें बदलवाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने शिकायत की है। लेकिन उसके बाद भी बिजली विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते यह आग लगी है और किसान की लाखों रुपए की फसल जल कर राख हो गई।

पीड़ित किसान का कहना है कि काफी लागत से उन्होंने यह फसल तैयार की थी। जो एक पल में ही जलकर राख हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है किसानों में बिजली विभाग के प्रति काफी नाराजगी है। इसके साथ ही किसानों का आरोप है कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी गई लेकिन कार्यालय काफी दूर है जिसके चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक खेत में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग को लेकर जारी रहा प्रदर्शन, नेताओं की चुप्पी से बढ़ी लोगों में नाराजगी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment