UP: कारोबारी को लूटने वाले इनामी बदमाश फारुख को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, ड्राइवर ने रची थी साजिश

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक व्यापारी के घर लूट और हत्या को अंजाम देने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश फारुख को पुलिस ने मुठभेंड़ के दौरान मार गिराया है. यह मुठभेड़ हाईवे थाना क्षेत्र के सत्संग ग्राउंड के पास हुई. इस दौरान पुलिस ने बदमाश फारुख के कब्जे से 21 लाख 88 हजार रुपए की नगदी, सोने चांदी के जेवर, इनोवा कार और एक पिस्टल बरामद की है. इस बदमाश के बारे में सुराग व्यापारी के ड्राइवर मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद मिला था.फारुख पहले से व्यापारी कृष्ण अग्रवाल को जानता था.

फारुख के कहने पर ही कृष्ण अग्रवाल ने मोहिसीन को अपना ड्राइवर रखा था. पुलिस के मुताबिक व्यापारी के घर में 4 नवंबर को हुए लूट और हत्याकांड की जांच करते हुए ड्राइवर मोहसिन को गिरफ्तार किया था. उसने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि वारदात फारुख ने अंजाम दिया है और वह खुद इस वारदात में शामिल था. उसने बताया कि 4 नवंबर को व्यापारी दंपति घर में अकेले थे. इसी का फायदा उठाते हुए उन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था.

मोहिसीन ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए वह फारुख को व्यापारी की गाड़ी में ही छिपा कर कालोनी में ले आया था. उसने बताया कि इस वारदात की प्लानिंग उन लोगों ने एक महीने पहले ही कर ली थी. इसी प्लानिंग के तहत व्यापारी के घर की चाबी चुराकर उसने फारुख को दे दी थी. उसने बताया कि पहले उनकी प्लानिंग केवल लूटपाट की थी, लेकिन जब व्यापारी ने विरोध किया तो फारुख ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार किया, इससे व्यापारी की पत्नी कल्पना अग्रवाल की मौत हो गई.

पढ़ें  बीजेपी एमएलए रामदुलार गोंड़ पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में सुनवाई पूरी, अब इस दिन कोर्ट देगी फैसला

इस वारदात में खुद कृष्ण अग्रवाल बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. वारदात के बाद मोहिसीन और फारुख व्यापारी की गाड़ी उसके घर पर ही छोड़ गए थे और सारा माल समेट कर स्कूटी से फरार हो गए थे. फिर अगले दिन खुद मोहिसीन ने व्यापारी के घर पहुंच कर शोर मचाते हुए कहा कि किसी ने घर में लूटपाट करते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस को मोहिसीन पर शक हो गया. उसे हिरासत में लेकर जब कड़ी पूछताछ की गई तो उसने वारदात को कबूल लिया. इसके बाद पुलिस ने शनिवार को फारुख की घेराबंदी की. इस दौरान फारुख ने खुद के बचाव के लिए पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए उसे मार गिराया है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment