शराब पीकर घर आया पिता, खाने को लेकर हुई बहस तो बेटे ने घोंट दिया गला, मौत

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के कानपुर जिले के महाराजपुर इलाके से रिश्तों को तार-तार करने की खबर सामने आई है. जहां एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी. पुलिस की छानबीन में पता लगा है कि मृतक को शराब पीने की लत थी. और अपनी पत्नी से मारपीट करता था. ऐसे ही शनिवार को रात को खाना बनाने को लेकर पति का पत्नी से पहले विवाद हुआ और बाद में नशे में धुत पति ने पत्नी के साथ मारपीट की.

गुस्से में आकर की हत्या

पिता के द्वारा मां की पिटाई होता देख बेटे को यह बात रास नहीं आई. और उसने पिता का विरोध किया. इसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने अपने पिता का गला घोंटकर हत्या कर दी. और शव को ठिकाने लगाने के लिए घर के पीछे फेंक दिया. पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को अरेस्ट कर लिया है. 

पुलिस जांच में कबूला जुर्म

आपको बता दें महाराजपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मिया पुरवा निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र उर्फ राजू का शव घर से करीब 50 मीटर दूर पड़ा मिला था. सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची. जांच के दौरान मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे अरुण को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा जुर्म कबूल कर लिया.

पुलिस ने किया खुलासा

डीसीपी ने जांच के बाद बताया कि हत्याकांड की जानकारी मिलने पर थानेदार से लेकर एसीपी तक मौके पर पहुंचे थे. पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम को राजेंद्र का घर में झगड़ा हुआ था. राजेंद्र ने पहले गाली-गलौज करते हुए पत्नी को पीटा और इसके बाद बेटे से विवाद हुआ था. और मारपीट के दौरान अचानक से सन्नाटा छा गया था. सुबह शव मिलने पर गांव के लोगों का शक यकीन में बदल गया कि बेटे ने मारपीट के दौरान पिता की हत्या कर दी है. ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है.

पढ़ें  संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के आरोपियों के लिए किसने बनाए स्पेशल जूते? दो राज्यों की पुलिस कर रही मोची की तलाश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment