दामाद जी तो ‘जिंदा’… हत्या के आरोप में ससुर ने काटी जेल, 15 साल बाद युवक लौटा घर; पुलिस भी हैरान

Sanchar Now
4 Min Read

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अजीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस दामाद की हत्या के मामले में ससुर जेल गया था, वह दामाद 12 साल बाद जिंदा मिला। अब उस दामाद को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें, मैलानी थाना क्षेत्र के गांव कुकरा में रहने वाले रियाजत के बेटे असलत की शादी सिकंदराबाद निवासी कल्लन बेग की पुत्री सूफिया से हुई थी। शुरू से ही पति-पत्नी में बनती नहीं थी। जिससे युवक का ससुराल वालों से विवाद होता रहता था। वर्ष 2013 में असलत अपनी ससुराल सिकंदराबाद थाना नीमगांव आया और रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। उसके घर वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर असलत के शव को गायब कर देने का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने घटना को फर्जी माना और केस दर्ज नहीं किया।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

इसके बाद असलत की मां शाबरून निशां कोर्ट चली गई। कोर्ट ने नीमगांव पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। पुलिस ने ससुर समेत कई लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में पति असलत तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने उसके ससुर को जेल भेज दिया। लेकिन पुलिस को इस केस में कोई अहम सबूत नहीं मिले। जिसके आधार पर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल हो सके। पुलिस ने इसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी। और करीब डेढ़ महीने तक जेल में रहने के बाद ससुर जेल से बाहर आ गया। मामला फाइलों में दब गया, किसी ने असलत को तलाशने की कोशिश नहीं की।

पढ़ें  मामूली विवाद में पत्‍नी ने ब्‍लेड से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, पुलिस से बोला, साहब पत्‍नी संबंध नहीं बनाती, जानें सनसनीखेज मामला

अब 12 साल बाद ससुर को पता चला कि उसका दामाद अपने कुकरा स्थित घर में ही रह रहा है। उसने मैलानी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर नीमगांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नीमगांव पुलिस पति असलत से पूछताछ कर रही है।

लखनऊ भाग गया था असलत

वहीं इस मामले में एसपी खीरी संकल्प शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में असलत जब रहस्यमय तरीके से ससुराल सिकंदराबाद से लापता हुआ था, तो उसकी हत्या नहीं हुई थी। वो लखनऊ भाग गया था और फिर वहीं रहने लगा। अपने ससुरालियों को फंसाने के लिए वह सामने नहीं आया। उसके घर वाले यह जानते थे कि वह जिंदा है। उसकी मां ने मुकदमा दर्ज कराया और ससुर जेल चला गया। असलत ने बाहर ही दूसरी शादी कर ली और उसके बच्चे भी हैं। एक-दो दिन पहले ही वह घर कुकरा आया था। 10 जून की शाम उसे पुलिस ने हिरासत में लिया।

इसी मामले में वर्ष 2013 में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें बताया गया था कि युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने उसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। वह युवक अपने घर आया था। उसे हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment