फौजा सिंह हिट एंड रन मामला: पंजाब से NRI गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर से टक्कर मार हो गया था फरार

Sanchar Now
3 Min Read

पंजाब पुलिस ने दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह की हिट-एंड-रन हादसे में हुई मौत के मामले में एनआरआई युवक को गिरफ्तार किया है। अनिवासी भारतीय अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने फॉर्च्यूनर एसयूवी भी बरामद की है।

जालंधर के करतारपुर स्थित दसूपुर गांव के निवासी ढिल्लों को मंगलवार देर रात हिरासत में लिया गया और भोगपुर थाने में उससे पूछताछ चल रही है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लिया जा सकता है।विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद अधिकारियों ने संदिग्ध वाहनों की एक सूची तैयार की थी। मंगलवार देर शाम अधिकारियों ने एक फॉर्च्यूनर एसयूवी की पहचान की। शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि यह गाड़ी कपूरथला निवासी वरिंदर सिंह के नाम पर पंजीकृत थी।

जालंधर पुलिस की टीमें तुरंत वरिंदर सिंह से पूछताछ करने कपूरथला पहुंच गईं। पूछताछ में वरिंदर ने खुलासा किया कि उसने यह कार दो साल पहले अमृतपाल सिंह ढिल्लों नामक एक एनआरआई को बेच दी थी, जो हाल ही में कनाडा से लौटा था।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ढिल्लों जालंधर शहर छोड़कर कई गांवों से होते हुए अपने पैतृक गांव करतारपुर पहुंच गया था। शुरुआती पूछताछ में ढिल्लों ने कथित तौर पर हादसे में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि वह मुकेरियां से अपना फोन बेचकर आ रहा था, इसी दौरान ब्यास पिंड के पास उसकी गाड़ी की चपेट में एक बुज़ुर्ग आ गया था।

एसएसपी ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि “सरदार फौजा सिंह एक ब्रिटिश मैराथन धावक थे, जिनकी उम्र लगभग 114 वर्ष थी। उनका पैतृक गांव ब्यास है। यह जालंधर ग्रामीण जिले में पड़ता है, और इसका थाना आदमपुर है। कल दोपहर लगभग 3:00 बजे, दोपहर का भोजन करने के बाद, सरदार फौजा सिंह सड़क पर टहलने निकले…वहां, जालंधर और पठानकोट के बीच मुख्य सड़क पर, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

पढ़ें  तमिलनाडु में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, टैंकरों में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

उन्हें जालंधर के श्रीमंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शाम लगभग 7 बजे चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। आदमपुर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जांच जारी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment