ट्यूशन टीचर से हुआ प्यार, मॉल लेकर पहुंचा, पीछे-पीछे आ गई पत्नी, बीच बाजार फिर जो हुआ…

Sanchar Now
3 Min Read

आगरा। एमजी रोड पर सूरसदन के सामने बुधवार शाम को पति के साथ सौतन को पत्नी और उसके मायके वालों ने पकड़ लिया। पति सौतन को लेकर शोरूम में खरीदारी करने आया था। पत्नी ने सौतन की पिटाई लगा दी। चेहरे पर स्याही फेंक कैंची से बाल काट दिए। पिटाई और हंगामे से एमजी रोड पर अफरातफरी मच गई।

राहगीरों ने घटना का वीडियो बना इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। पुलिस पति-पत्नी और सौतन काे पकडकर थाने ले आई। होटल संचालक पति ने पुलिस को बताया कि वह युवती के साथ दूसरा निकाह कर चुका है। पत्नी और सौतन के बीच थाने में तीखी तकरार हुई। घटना बुधवार शाम साढ़े पांच बजे की है।

अरशद और ट्यूटर को हो गया था प्यार

इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक सिंह ने बताया कि होटल संचालक मोहम्मद अरशद ने वर्ष 2013 में पाय चौकी कोतवाली की तकरीम से निकाह किया था। पहली पत्नी तकरीम राजपुर चुंगी में रहती है। घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने युवती आती थी। अरशद और ट्यूटर के बीच प्यार हो गया। इस वर्ष मार्च में अरशद ने ट्यूटर से दूसरा निकाह कर लिया। वह फतेहाबाद रोड स्थित एडीए हाईट्स में रहती है।

अरशद दूसरी पत्नी के साथ बुधवार शाम को एमजी रोड पर सूरसदन के सामने कपड़ों के शोरूम में खरीदारी करने आए थे। जानकारी होने पर पत्नी तकरीम भी कार से मायके वालों के साथ वहां पहुंच गई। वह सूरसदन के पास कार में बैठकर अरशद और सौतन की प्रतीक्षा कर रहे थे। दोनों के शोरूम से बाहर आते ही पत्नी ने स्वजन के साथ उन्हें दबोच लिया। सौतन पर आरोप लगाया कि उसका घर बर्बाद कर दिया है। पति की सारी कमाई वह खा जाती है। पति बच्चों पर एक भी रुपये खर्च नहीं करता है।

पढ़ें  वर्दी घोटाले में कार्रवाई: CM धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति

सौतन ने चेहरे पर फेक दी स्याही

बताते हैं इसी दौरान किसी ने सौतन के चेहरे पर स्याही फेक दी। कैंची से उसके बाल काट दिए। हंंगामे और मारपीट से एमजी रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। राहगीर मौके पर जुट गए।

इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक सिंह ने बताया कि युवती से मारपीट, बाल काटने और स्याही फेंकने के मामले में तहरीर मांगी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पहली पत्नी को यदि कोई परेशानी थी तो उसे पुलिस से शिकायत करनी चाहिए थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment