ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में लड़कियों के बीच जमकर मारपीट, बाल पकड़ ताबड़तोड़ जड़े थप्पड़

Sanchar Now
3 Min Read

सोशल मीडिया पर इन दिनों ग्रेटर नोएडा से मारपीट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जहां दो लड़कियां एक दूसरे से भिड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (GNIM) कॉलेज में हुई. इस मारपीट का वीडियो देख हर कोई हैरान है.

इस वायरल वीडियो कि शुरूआत में एक लड़की जो गुलाबी हुडी पहने है, सफेद टॉप पहने दूसरी लड़की को पीटती हुई दिखाई दे रही. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गुलाबी हुडी पहनी लड़की दूसरी लड़की के बाल नोच-नोच के उसको थप्पड़ मारती है.

जमकर हुई मारपीट

इसके बाद दूसरी लड़की जमीन पर गिरी दिखाई देती है. हालांकि कुछ देर होते ही कुछ अन्य लड़कियां उनके पास पहुंच कर बीच बचाव करने का काम करती हैं. लेकिन गुलाबी हुडी पहनी लड़की रुकने का नाम नहीं लेती और दूसरी लड़की को मारती रहती है. जिसके बाद यह वीडियो यहीं खत्म हो जाती है.

क्यों हुई मारपीट?

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो लड़कियां किसी बात को लेकर मारपीट कर रही है. जिसको थोड़ी ही दूर खड़े कुछ लोग भी देख रहे हैं. माना जा रहा है कि यह मारपीट किसी सामान को लेकर नहीं बल्कि एक लड़के को लेकर हो रही है. हालांकि, इस मारपीट की असल वजह की अभी पुष्टी नहीं हो सकी है. बहरहाल यूजर इस वीडियो को देख हंसते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

मारपीट का ये वीडियो @GreaterNoidaW नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था. जिसको देख हर कोई हैरान है, लेकिन हंस भी रहें हैं. इस वीडियो को और भी कई अकउंट से शेयर किया गया है, जिसको काफी लोगों ने देखा और अपनी प्रतिक्रिया भी दी. इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा कितनी प्यारी लग रही है, वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि लड़कियों की लड़ाई में बाल को नोचना ही होता है. ऐसे कई कमेंट वीडियो पर किए गए हैं.

पढ़ें  टूरिज्म, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में निवेश करेगा ऑस्ट्रिया, 24 सदस्य सरकारी प्रतिनिधिमंडल पहुचा ग्रेटर नोएडा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment