सोसायटी में एंट्री को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच जमकर हुई मारपीट

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी का बताया जा रहा है जहां पर डिलीवरी ब्वॉय बिना अनुमति के सोसाइटी के अंदर जा रहा था लेकिन वहां पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उसको रोक लिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और कहासुनी मारपीट में बदल गई कुछ लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, बिसरख थाना क्षेत्र की हवेलिया वैलेनोवा पार्क सोसाइटी में मंगलवार की शाम को एक विवाद हो गया। यह विवाद उस समय हुआ जब एक डिलीवरी ब्वॉय सोसाइटी में डिलीवरी के लिए आया हुआ था वह गेट पर पहुंचा तो गार्ड ने उससे पूछा कि उसे कौन से फ्लैट में और किसके पास डिलीवरी करने जाना है।

जिस पर डिलीवरी ब्वॉय ने बताया कि उसे सोसाइटी के कई जगहों पर डिलीवरी करनी है वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने बताया कि सोसायटी के अंदर जाने के लिए माईगेट एप के द्वारा अप्रूवल लेना होगा लेकिन डिलीवरी ब्वॉय बिना अप्रूवल के अंदर जाने की जिद करने लगा जिस पर विवाद हो गया।

सोसाइटी में जाने के लिए माईगेट एप बनाया गया है जिस पर अप्रूवल लेने के बाद सिक्योरिटी सोसाइटी के अंदर भेज देती है। लेकिन डिलीवरी ब्वॉय बिना अप्रूवल के ही अंदर जाने की बात करने लगा जबकि सिक्योरिटी गार्ड नहीं बिना अप्रूवल के जाने लगा जिसपर गार्ड ने सोसाइटी में अंदर जाने से सख्त मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और कहासुनी के बाद दोनों में गाली-गलौच होते हुए मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच मारपीट का वीडियो वहां खड़े अन्य लोगों ने बना लिया और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पढ़ें  गलगोटियास विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक कदम: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में ₹350+ करोड़ का निवेश, भारत की एआई ताकत को मिलेगी नई धार

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि सोसाइटी में बिना परमिशन के अंदर जाने को लेकर गार्ड और डिलीवरी ब्वॉय के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से थाने पर कोई शिकायत नहीं दी गई है। सोसाइटी के मौजूद लोगों की उपस्थिति में ही दोनों का विवाद का निस्तारण हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची जहा पर विवाद के बारे में किसी ने कोई शिकायत नही दी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment