दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं में तेजी आने लगी है. सोमवार देर रात सुभाष नगर इलाके एक मकान में अचानक आग लगने घटना सामने आई. इसमें मकान के ऊपरी मंजिल पर रहने वाले परिवार की जान आफत में आ गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया. साथ ही ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा गया.

आग मकान के निचले हिस्से में लगी थी जहां बैंक ऑफिस है. इससे ऊपर रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई. इस दौरान मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मकान के ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों को बाहर निकाला, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया और कुछ देर बाद आग पूरी तरह बुझा ली गई.

बताया गया कि स्थानीय लोगों की सतर्कता और फायरकर्मियों के समय पर आने की वजह से बड़ा हादसा टल गया. आग लगने की यह घटना करीब रात 12 बजे के आसपास हुई. जानकारी के मुताबिक, आग बैंक में लगे बिजली के सिस्टम से शुरू हुई थी जो धीरे-धीरे कर फैल गई. इससे पहले तिलक नगर इलाके में भी घर में आग लगने की घटना सामने आई थी. इस घटना में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई थी.

पढ़ें  Delhi Excise Policy Scam: शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत, ED ने किया था गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment