दिल्ली के शाहदरा में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा, आपस में भिड़े घर के लोग, एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा में सपंत्ति विवाद में दो भाइयों और उनके परिवार में मारपीट हो गई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं, अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान जगतपुरी इलाके में शाही मस्जिद के पास राशिद मार्केट के रहने वाले सुहान, फैजान (19) निशा (42), इमरान (45) और शमशाद (28) के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली की दो भाइयों में झगड़ा हो गया है। जांच में पता चला कि झगड़ा सईद अहमद की दुकान को लेकर हुआ था। सईद के छह बेटे हैं। इनमें चार इस्तेकार, जुल्फिकार, इमरान और शमशाद हैं।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि वे सभी एक ही घर में रहते हैं। जुल्फिकार संपत्ति पर एक वेल्डिंग की दुकान चलाता है। इमरान अपने भाइयों की मंजूरी से दुकान बेचना चाहता था, लेकिन जुल्फिकार ने आपत्ति जताई।

डीसीपी ने कहा कि जुल्फिकार और इमरान और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के बाद संपत्ति विवाद शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि जुल्फिकार और इमरान के बीच तीखी बहस हुई जो हिंसक हो गई।

जुल्फिकार और उसके बेटे मुर्शीद ने उसके भाई इमरान उसकी पत्नी निशा और उसके बेटों फैजान और सुहान और भाई शमशाद को चाकू मार दिया। जहां सुहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। मुर्शीद, जुल्फिकार और उसकी पत्नी शबाना के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें  लखनऊ: खुली अलमारी, शरीर पर नहीं थे कपड़े…जल निगम से रिटायर 92 साल के बुजुर्ग की हत्या
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment