सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने जा रही है फिल्म, शुरू हुए ‘कराची टू नोएडा’ के ऑडिशन

Sanchar Now
2 Min Read

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया टाइमलाइन पर सुर्खियों में रहने वाली विवादास्पद जोड़ी पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन मीना  अब सिल्वर स्क्रीन पर छान के लिए तैयार हैं. दरअस सीमा हैदर और सचिक की लव स्टोरी पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है.

सीमा हैदर और सचिन मीना की लव स्टोरी पर बनने जा रही फिल्म

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने जा रही फिल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा’  रखा गया है. ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी और इसे जानी फायरफॉक्स बैनर के तहत बनाया जा रहा है।. इससे पहले, सीमा हैदर को अमित जानी के एक दूसरे वेंचर में रॉ एजेंट के रोल पर विचार किया जा रहा था.

सीमा हैदर और सचिन पर बनने वाली फिल्म के लिए हो रहे ऑडिशन

बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीना पर बनने जा रही फिल्म की स्टार कास्ट के लिए ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं. सीमा हैदर और सचिन मीना के रोल को दर्शाने वाले युवाओं के कई ऑडिशन वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि कोई फेमस एक्टर स्टार कास्ट में शामिल हुआ है या नहीं.

सचिन के लिए सरहद पार कर आई है सीमा हैदर

सीमा मूल रूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली है. वह अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में अपने 22 साल के इंडियन प्रेमी सचिन मीना के साथ रहने के लिए भारत आई. 30 साल की पाकिस्तानी नागरिक सीमा अपने सात साल से कम उम्र के बच्चों के साथ बस से नेपाल के रास्ते बिना किसी वैध प्रमाण पत्र के अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी. सीमा हैदर ने सचिन के साथ भारत में रहने की इच्छा जाहिर की है और वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती है. इसके अलावा उसने इस्लाम से हिंदू धर्म में परिवर्तित होने का दावा भी किया है.

पढ़ें  पाकिस्तान में ही 'हिंदू' बन गई थी सीमा हैदर, लगाती थी सिन्दूर और रखती थी करवाचौथ व्रत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment