गोवा में समंदर के बीच कार्गो जहाज में लगी आग, ICG के तीन Ship 12 घंटों से तैनात

Sanchar Now
2 Min Read

पणजी : एम वी मेर्सक फ्रैंकफर्ट कार्गो में शुक्रवार शाम को आग लग गई। पनामा ध्वज वाले कंटेनर जहाज पर आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गईं। गोवा तट के पास एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। जिस तरह धमाके हुए, उससे साफ है कि कार्गो में खतरनाक माल ले जाया जा रहा था। यह कार्गो श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था। कार्गो को आगे के हिस्से के पास भीषण आग लगी थी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक ICG अधिकारी ने बताया, ‘गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक कंटेनर कार्गो मर्चेंट जहाज में भीषण आग लग गई। जहाज मुंद्रा से कोलंबो, श्रीलंका जा रहा था। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने तुरंत एक ICG जहाज को अधिकतम गति से संकटग्रस्त जहाज की ओर मोड़ दिया। एक ICG डोर्नियर विमान को हवाई आकलन के लिए भेजा गया।’

17 जुलाई को मुंद्रा से निकला था जहाज

255 मीटर लंबा यह जहाज 17 जुलाई को मुंद्रा से रवाना हुआ था और इसे 21 जुलाई को कोलंबो पहुंचना था। जहाज के बारे में बताया जा रहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुद्री खतरनाक सामान ले जा रहा था।

अधिकारी ने कहा कि आग और धमाकों से चालक दल बुरी तरह घबरा गया। ICG जहाज ने उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। अग्निशमन प्रयासों को बढ़ाने के लिए अग्निशमन उपकरणों के साथ दो और आईसीजी जहाज गोवा से रवाना हुए हैं।

पढ़ें  विस्तारा की फ्लाइट में मोबाइल पर ‘बम’ की बात करने वाला शख्स दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment