यमुना एक्सप्रेस वे पर सवारियों से भरी चलती बस में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को सवारियों से भरी कौशाम्बी डिपो की बस में अचानक आग लग गयी। जिसके बाद बस में सवार सवारियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मोके पर पहुँची और आग की बुझाने में जुट गई, घंटो की मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारणों का अभी पता नही चल पाया है।

दरअसल, गुरुवार को कौशाम्बी डिपो की बस कौशाम्बी से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते बाजना जा रही थी। उसी चलती बस में अचानक से आग लग गयी जिसके बाद उसमें सवार सवारियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। सूचना के बाद फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया।

रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को अचानक से कौशाम्बी डिपो की चलती बस में आग लग गयी। सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। रबूपुरा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कौशाम्बी से मथुरा जा रही कौशाम्बी डिपो की बाद में अचानक से आग लग गयी। आग के कारणों का अभी पता नही चल पाया है लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में आग लग जाने से बस में सवार 15 सवारियों में हाहाकार मच गई। जिसके बाद सवारियों ने बड़ी मुश्किल से शीशे व खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। वहां पर चलते राहगीरों ने भी कई सवारियों को बड़ी मुश्किल बस से बाहर निकाला सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग को भी बुझा दिया गया है। सभी सवारियां से कुशल है उन्हें किसी अन्य बस के माध्यम से अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। बस में आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के छह फीसदी के सभी भूखंडों में रोड, बिजली, पानी व सीवर जल्द
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment