UP में मारुति के गोदाम में लगी आग, 16 गाड़ियां जलकर राख, सिलेंडर फटने से हुआ ब्लास्ट

Sanchar Now
2 Min Read

शहर के अंदावा स्थित मारुति सुजुकी के गैराज में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। 11 हजार का हाईटेंशन तार टूटकर गिर जाने के कारण आग लग गई। आग सीएनजी के सिलिंडर में लगने से तेज धमाका होने लगा। आग की जद में आने से कई कारें जलने लगीं। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं।

अंदावा में पुरानी जीटी रोड पर मारुति सुजुकी का गैरेज है। यहां बड़ी संख्या में कारें हमेशा मौजूद रहती हैं। शुक्रवार को सुबह गैराज के ऊपर से गुजरा 11 हजार का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। कार में सीएनजी टैंक होने के चलते आग को फैलते देर नहीं लगी और देखते ही देखते गैराज से ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी। कई कारों में तेज धमाका होने लगा। हादसे से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

आग लगने के चलते आसपास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल रहा। सीएनजी टैंक फटने के तेज आवाज से लोग दहशत में रहे।

अंदावा में मारुति सुजुकी के गैराज में लगी आग लगने से अफरातफरी मची रही।

गैराज में मरम्मत के लिए गाड़ी देने वाले कार मालिक भी पहुंच गए और अपनी कारों को लेकर सुरक्षित स्थानों पर भागने लगे।

दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में घंटों जुटी रहीं।

पढ़ें  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment