Noida: मॉल के अंदर आग लगने से मची भगदड़, धुएं का गुबार देख अटकीं लोगों की सांसें; खौफनाक हैं तस्वीरें

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा के लाजिक्स मॉल में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग लगने के तुरंत बाद पूरे मॉल को खाली करवा लिया गया. इससे पहले कि आग फैलती लोग तेजी से बाहर निकल आए. आग मॉल के अंदर एक कपड़े के शोरूम में लगी, इसके बाद पूरे मॉल में धुआं भर गया. फिलहाल मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुटीं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. दमकल के कर्मचारियों ने इस बात की जानकारी दी है.

दमकल विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शटर बंद था जिसे कटर के जरिए काटकर आग पर काबू पाया गया है. मॉल के अंदर धुआं भर गया था जिसकी वजह से काफी दिक्कत हुई. किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. आग लगने के कारणों का जांच के बाद पता लगाया जा रहा है.

आग लगने के बाद मॉल में धुआं भर गया. धुंए की वजह से दिक्कत बढ़ने लगी तो फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को हेलमेट पहनना पड़ा. फायर फाइटर्स ने अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. आग लगने के बाद आसपास के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया था.

आग लगभग 11.33 बजे लगी. आग लगने की सूचना पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं. इसके बाद मौके पर और तीन गाड़ियों को भेजा गया.

लॉजिक्स मॉल में एक शोरूम के अंदर AC में आग लगी और देखते ही देखते उसने पूरे शो रूम को अपने आगोश में ले लिया. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. समय रहते लोगों को वहां से बाहर निकाल लिया गया था.

पढ़ें  गौतम बुध नगर में मतगणना को लेकर नोडल अधिकारी ने देर रात किया फूल मंडी का स्थलीय निरीक्षण, ये होगी व्यवस्था
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment