जौनपुर में न्यायालय परिसर में चली गोली, पेशी में आए बदमाशों पर फायरिंग

Sanchar Now
2 Min Read

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार को पेशी पर आए बंदी को एक बदमाश ने गोली मार दी है. हालांकि इस घटना में दोनों कैदी बाल-बाल बच गए हैं. दोनों को फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है. वहीं कोर्ट में मौजूद अधिवक्ताओं ने गोली मारने वाले बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया, और उसकी जमकर पिटाई की. मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. वहीं न्यायालय परिसर में गोली चलने से मची अफरातफरी मच गई. घटना के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.

दरअसल पुलिस हत्याकांड के आरोपी मिथिलेश गिरी और सूर्यप्रकाश राय को जेल से पेशी के लिए दीवानी न्यायालय ले गई थी. सीजेएम कोर्ट में पेश करने जाते समय पुलिस अभिरक्षा में बदमाश ने दोनों बंदियों पर गोली चला दी. गोली लगने से दोनों बंदी घायल, आनन-फानन में दोनों घायल बंदियों को अस्पताल ले जाया गया. जहां दोनों का इलाज जारी है.

जौनपुर में बेखौफ अपराध कर रहे हैं अपराधी

जौनपुर में अपराधियों के हौंसले दिन प्रतिदन बढ़ते जा रहे हैं. इसे पहले सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के सीओ के हथियार के बल पर 40 हजार रुपये लूट लिए. इतना ही नहीं लूटपाट की वारदात के दौरान बदमाशों ने पीड़ित की पिटाई भी की.

जानकारी के मुताबिक पीड़ित आकाश यादव फाइनेंस बैंक जलालपुर में कार्यरत है. सोमवार को वो लोगों के साथ बैठक के लिए आए थे. इस दौरान समूह के लोगों से बकाया 40 हजार की वसूली करने के बाद वो जा रहे थे. इसी दौरान पुलिया पर बाइक को रुकवाकर आकाश से 40 हजार रुपए छीन लिए.

पढ़ें  सेफ सिटी के रूप में विकसित हो गौतम बुद्ध नगर - मुख्यमंत्री योगी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment