UP: पहले लव मैरिज फिर दूसरी शादी, पत्नी-बच्चे की हत्या…रूह कंपा देगी मर्डर की कहानी

Sanchar Now
3 Min Read

आगरा। तीन साल पहले प्रेम विवाह करने के बाद पति ने अपने मासूम बच्चे और पत्नी की हत्या कर नहर में शव फेंक दिए। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर महिला का शव बरामद कर लिया, जबकि बच्चे का बरामद नहीं हो सका है। आरोपित ने पुलिस को बताया है कि महिला उसके साथ घर में रहने की जिद कर रही थी, जबकि वह दूसरी शादी कर चुका था। इसीलिए उसने हत्या की।

बिहार के किशन गंज की रहने वाली मुन्नी उर्फ जुमातन तीन साल पहले ईट मंडी में मजदूरी करती थी। वहां उसकी मुलाकात सिकंदरा के अरसैना में रहने वाले ओमेंद्र उर्फ आशिक से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों के प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। कुछ दिन बाद आपस में झगड़ा होने लगा। एक वर्ष पहले से मुन्नी अपने मायके में रह रही थी।मुन्नी को जानकारी हुई थी कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। उसने पति से फोन पर बात की। पति ने उसे मिलने को आगरा में बुलाया।

टूंडला ट्रेन से पहुंची थी मुन्नी

मुन्नी सोमवार को टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंच गई। ओमेंद्र वहां उसे लेने पहुंचा था। इसके बाद से मुन्नी का मोबाइल बंद हो गया। सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाली मुन्नी की बहन समीरन ने उसको फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। ऐसे में सोमवार रात को उसने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ओमेंद्र की तलाश में जुट गई। पुलिस ने बमुश्किल उसे खोजा। पहले तो वह यह बताने लगा कि उसकी मुन्नी से मुलाकात ही नहीं हुई। उसे नहीं पता कि वह आगरा आई है।

पढ़ें  2 बीघे का किसान, नोटिस मिला 30 करोड़ का; इनकम टैक्स ने कहा- आकर जमा करो, हो गया बीमार

पुलिस की सख्ती में कबूला हत्याकांड

पुलिस ने सख्ती की तो उसने हकीकत बताना शुरू किया। हकीकत सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। ओमेंद्र ने पुलिस को बताया कि मुन्नी से उसने दिखावे के लिए शादी की थी। मुन्नी के बिहार जाने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। पत्नी उसके साथ गांव में रहती है। ओमेंद्र ने पुलिस को बताया कि मुन्नी अपने बेटे के साथ शाम को टूंडला स्टेशन पर उतरी थी। वह बाइक लेकर उसे लेने पहुंचा था।

बाइक से भरतपुर जा रहा था। सोचा था कि कुछ दिन मुन्नी और बच्चे को वहां किसी मकान में रख देगा। रास्ते में मुन्नी से उसका विवाद हो गया। बाइक से बच्चा गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई। यह देख मुन्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्से में दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को फतेहपुर सीकरी की एफएच नहर में फेंक दिया।

ओमेंद्र से पूछताछ के बाद सिकंदरा पुलिस उसे फतेहपुरसीकरी लेकर गई। मंगलवार को उसकी निशानदेही पर महिला का शव मिला। बच्चा कहीं नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ओमेंद्र तो यही बता रहा है कि बच्चा भी मर गया था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment