पहले लूटी आबरू फिर सुलह करने की धमकी, न मानने पर दरिंदे ने कुल्हाड़ी से काटकर लड़की को उतारा मौत के घाट

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक रेप पीड़िता की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को अंजाम आरोपी के भाई ने दिया और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

बताया जा रहा है कि आरोपी रेप के मामले में सुलह समझौता का दबाव बना रहा था. रेप पीड़िता किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाह रही थी. इसी से गुस्साए युवक ने बीच सड़क कुल्हाड़ी से काटकर उसी की हत्या कर दी. इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई.

नाबालिग रेप पीड़िता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

यह घटना महेवाघाट इलाके के एक गांव की है. यहां रहने वाला एक परिवार नदी से मछली मारकर अपना भरण पोषण करता है. उनकी बेटी से गांव के रहने वाले युवक पवन निषाद ने कई महीने परे रेप की घटना को अंजाम दिया था. पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था.

आरोपी लड़की पर समझौते का बना रहे थे दबाव 

रेप का आरोपी 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था. जिसके बाद पवन और उनका बड़ा भाई अशोक निषाद पीड़िता और उसके परिजनों पर मुकदमे में सुलह होने का दबाव बना रहा था. लेकिन लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी. सोमवार पीड़िता घर से बाहर सामान लेने आई थी. इसी दौरान अशोक निषाद ने उसे रोका और बीच सड़क कुल्हाड़ी से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

पढ़ें  योगी सरकार ने इस शहर के 43 हजार घरों को दी बड़ी राहत, 721 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दौरान किसी की हिम्मत नहीं हुई कि लड़की को बचा सके और उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. आरोपी फरार है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment