Ghaziabad News: पहले काटी चोटी फिर बलभर पीटा, दूसरे समुदाय के युवक ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मामूली विवाद के चलते दूसरे समुदाय के युवकों ने एक युवक की चोटी काट दी. पीड़ित युवक ने क्रॉसिंग थाने में इसकी FIR दर्ज करवाई है. जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ दिन पहले इलाके में रहने वाले हिन्दू युवक का विवाद पड़ोस में रहने वाले 2 मुस्लिम और एक हिंदू युवक से हुआ था.

पीड़ित ने बताया कि मामूली विवाद के चलते दोनों मुस्लिम युवकों ने उसकी चोटी काट दी और फिर तीसरे युवक के साथ मिलकर मारपीट भी की. पीड़ित युवक का नाम राजकुमार है जो कि क्रॉसिंग थाना क्षेत्र के सेन बिहार इलाके का रहने वाला है. बीती 31 तारीख को उसका विवाद उसी इलाके के रहने वाले बाबू पुत्र जब्बार, छोटा बाबू और अमर नामक युवकों से हुआ था.

उस समय आसपास रहने वाले लोगों ने कर समझा-बुझाकर उसका समझौता आरोपियों से करा दिया था. युवकों से हुए विवाद में उसे चोट भी आई थी जिसको लेकर युवक ने घर से निकलना बंद कर रखा था. लेकिन रविवार दोपहर 1.30 बजे के करीब जब राजकुमार घर के बाहर ही टहलने के लिए निकला तो उन तीनों युवकों ने उसे घेर लिया. बाबू पुत्र जब्बार, छोटा बाबू पुत्र जब्बार ने उसकी चोटी काट दी. फिर तीसरे दोस्त अमर के साथ मिलकर उसे लाठी डंडों से पीट डाला.

इसमें राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित के अनुसार गंभीर चोट के साथ ही उसकी धार्मिक भावनाएं भी इससे आहत हुई हैं. आरोप है कि पीड़ित युवक राजकुमार से मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी गाली गलौज की. घटना से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. एसीपी गाजियाबाद सुनील कुमार सिंह के मुताबिक,  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इसकी जांच जारी है.

पढ़ें  भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला करने वालों की कार सहारनपुर से बरामद, चार संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment