यूपी में पांच डीएसपी का तबादला, अयोध्या भेजे गए योगेन्द्र कुमार, देखें लिस्ट

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। यूपी के 5 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का ट्रांसफर कर दिया गया है। यूपी के डीजीपी मुख्यालय की ओर से ये सूची जारी की गई है। योगेंद्र कुमार को लखनऊ से हटाकर अयोध्या में तैनाती की गई है।

  1. अमित सक्सेना का लखनऊ से कुशीनगर में ट्रांसफर किया गया है।
  2. योंगेंद्र कुमार को लखनऊ से अब अयोध्या में तैनात किया गया है।
  3. राजवीर सिंह गौर का लखनऊ से अब बांदा में ट्रांसफर किया गया है।
  4. युवराज सिंह को अयोध्या से बुलंदशहर भेज दिया गया है।
  5. दिलीप सिंह (प्रथम) को बुलंदशहर से अलीगढ़ में ट्रांसफर किया गया है।

UP में 17 IPS का ट्रांसफर

बता दें कि इसके पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। 2006 बैच के शलभ माथुर को अलीगढ़ से लखनऊ में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके साथ ही 2010 बैच के प्रभाकर चौधरी को लखनऊ में पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के अपने पिछले पद से हटाकर अलीगढ़ में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त कर दिया गया।

IPS सुधा सिंह को झांसी भेजा गया

ट्रांसफर की लिस्ट में आईपीएस सुधा सिंह का भी नाम शामिल था। सुधा सिंह को झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे राजेश एस को शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पढ़ें  भैंसा मौत मामले में 83 साल के बुजुर्ग के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, 28 साल पहले बस हादसे में मरा था
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment