उत्तराखंड में पांच आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए किस अफसर को क्या जिम्मेदारी मिली?

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तराखंड शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के पांच अफसरों का तबादला कर दिया है। सचिव गृह शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक आईपीएस मुकेश कुमार को वर्तमान पद पर तैनाती से मुक्त करते हुए पुलिस महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया है। आईपीएस धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार से हटाकर पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

आईपीएस रचिता जुयाल को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। वह अभी तक पुलिस मुख्यालय में तैनात थीं। आईपीएस जितेंद्र मेहरा को हरिद्वार का पुलिस अधीक्षक अपराध और यातायात बनाया गया है। वह हरिद्वार में ही अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। आईपीएस निहारिका तोमर को ऊधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वह वहां अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं ।

पढ़ें  नोएडा से बरेली पहुंची नेपाली युवती, मोहल्ले वालों ने समझा चोर… खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment