पहली बार यूरोप के बाहर यूपी में होगा ‘मोटो ई-रेस’ का आयोजन, योगी बोले-‘ब्रांड यूपी’ को मजबूत करेगा मोटो जीपी का संचालन

Sanchar Now
3 Min Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की मेजबानी में पहली बार आयोजित होने जा रही विश्व की सबसे तेज मोटर बाइक रेस ‘मोटो जीपी’ 2023 के पहले रेस के पहले टिकट का मंगलवार को अनावरण किया। उन्होंने कहा कि मोटो जीपी विश्व की सबसे बड़ी, सबसे तेज और पुरानी बाइक रेसिंग प्रतियोगिता है। पहली बार भारत की मेजबानी में उत्तर प्रदेश में बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट, ग्रेटर नोएडा में 22 सितंबर से 24 सितंबर 2023 तक हो रहे ‘मोटो जीपी’ का आयोजन गर्व और हर्ष का विषय है। निश्चित तौर पर यह नए भारत के नए उत्तर ओरदेश के लिए महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित आयोजन होगा।

5वां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इवेंट

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर के युवाओं के बीच रोमांच से भरे इस ग्लोबल इंवेंट को लेकर उत्सुकता रहती है। यह दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इवेंट है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसके लगभग 350 करोड़ बार वीडियो देखे जा चुके हैं। मोटो जीपी भारत’ रेसिंग प्रतियोगिता का सफल संचालन वैश्विक स्तर पर ‘ब्रांड उत्तर प्रदेश’ को मजबूती से स्थापित करेगा। साथ ही, इस वर्ष यूरोप के बाहर पहली बार उत्तर प्रदेश में ‘मोटो ई-रेस’ का भी आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रदेश की सफलता की गाथा में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

रेस में प्रयोग होने वाली बाइक में 30 प्रतिशत एथेनाल

मोटो जीपी के कुल सदस्य देशों में 12 देश जी-20 के सदस्त हैं। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जापान भी शामिल हैं। वर्तमान में भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और जिस समय यह प्रतियोगिता आयोजित होगी, उसी समय जी-20 के राष्ट्राध्यक्ष नई दिल्ली में उपस्थित होंगे। आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा प्रतियोगिता में प्रयोग होने वाली बाइक में 30% एथेनॉल का प्रयोग करना, सराहनीय है। यह कार्बन फुटप्रिंट को घटाने में सहायक है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा एथेनॉल उत्पादक राज्य है। इस दृष्टि से भी इस ग्रैंड इवेंट का आयोजन महत्वपूर्ण है।

पढ़ें  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोंडा जा रही बस डिवाइडर से टकराई, 40 यात्री जख्मी

मोटो जीपी भारत रेसिंग से 276 ब्रांड जुड़े

मोटो जीपी भारत रेसिंग से 276 ब्रांड जुड़े हैं। सीएम योगी ने कहा कि इतने वृहद स्तर पर होने वाले इस रेस के आयोजन से उत्तर प्रदेश में लगभग 01 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक गतिविधि होने की संभावना है, साथ ही 05 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होगा। खास मौके पर ‘मोटो जीपी भारत 2023’ के आयोजनकर्ताओं ने विश्व प्रसिद्ध स्पेनिश राइडर इनिया बास्टियानिनी की ओर से एक हेलमेट मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया तो उन्होंने अपने हस्ताक्षर के साथ एक हेलमेट राइडर बास्टियानिनी को प्रेषित किया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment