भाजपा की पूर्व पार्षद संध्या वर्मा के पति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

Sanchar Now
1 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली के पटपड़गंज से भाजपा की पूर्व पार्षद संध्या वर्मा के पति संजय कुमार ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। उनका शव मंगलवार को रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ मिला था। बुधवार को उनकी पहचान हुई है।

संजय कुमार का शव आनंद विहार थाना क्षेत्र के अक्षरधाम फ्लाईओवर के नीचे मिला है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

संजय कुमार प्रोस्टेट की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इसके लिए ऑपरेशन भी हुआ था। इसके अलावा एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने लंबी बीमारी के कारण डिप्रेशन यानी प्रोस्टेट की समस्या का जिक्र किया है।

पढ़ें  मां के जनाजे में शामिल होने आया था बेटा, कब्रिस्तान से खींचकर ले गए चचेरे भाई, बागपत में ईंट से वारकर मार डाला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment