छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम को जिला न्यायालय गौतम बुद्ध नगर से मिली जमानत

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिला न्यायालय गौतम बुद्ध नगर से जमानत मिल गई है। भूपेश बघेल पर नोएडा में कोरोना व अचार संहिता का उलंघन कर कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने के दौरान मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को जिला न्यायालय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पेश हुए जहां से अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोएडा में कोरोना काल में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक का चुनाव प्रचार किया था। उस समय प्रशासन ने उन पर आचार संहिता का उल्लंघन और कोविड 19 गाइडलाइंस कानून का उल्लंघन करने पर नोएडा के सेक्टर 113 थाने पर मामला दर्ज किया था। यह मामला नोएडा विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन अधिकारी व उप जिलाधिकारी दादरी के द्वारा दर्ज कराया गया था।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को जिला न्यायालय गौतम बुद्ध नगर पहुंचे जहां पर आचार संहिता और कोरोना महामारी के नियमों का उल्लंघन करने के दौरान चल रहे मामले में न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने नोएडा में उसे समय वोट मांगे थे जब वहां पर आचार संहिता लगी हुई थी जहां पर पांच लोग ही अधिकतम चुनाव प्रचार के लिए जा सकते थे इसके साथ ही कोरोना महामारी की गाइडलाइन का भी पालन करना जरूरी था लेकिन उसके बाद भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे थे जिसको लेकर नोएडा के सेक्टर 113 थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पढ़ें  किसान यूनियन की आड़ में टोल प्लाजा पर कॉमर्शियल वाहनों के लिए ट्रांसपोर्टरो की गुंडागर्दी

नोएडा कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे थे वोट।

2021 में नोएडा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक चुनाव मैदान में थी उनके लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोएडा के बरौला बहलोलपुर, सलारपुर, जलपुरा और शोरखा गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर प्रत्याशी के लिए वोट मांगे थे इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ नोएडा में मामला दर्ज किया गया था और मामला काफी दिनों से विचार अधीन था इसी मामले पर सोमवार को जिला न्यायालय में भूपेश बघेल पेश हुए जहां से उन्हें मामले में जमानत मिल गई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment