पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार की कार को तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, बेटा भी था गाड़ी में मौजूद

Sanchar Now
1 Min Read

अंरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी को मंगलवार देर रात कमिश्नर आवास के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें प्रवीण कुमार बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। आरोपी कैंटर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

बागपत रोड स्थित मुलतान नगर निवासी क्रिकेटर प्रवीण कुमार मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी डिफेंडर गाड़ी से पांडव नगर की तरफ से आ रहे थे। साथ में उनका बेटा भी था।

कमिश्नर आवास के नजदीक पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि प्रवीण कुमार और उनका बेटा सकुशल बच गए। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने कैंटर चालक को मौके पर ही दबोच लिया।

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सीओ अरविंद चौरसिया भी वहां पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। कैंटर चालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया।

सीओ ने बताया कि हादसे में प्रवीण कुमार और उनका बेटा सुरक्षित है। कैंटर चालक से पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें  हनीमून मनाने सिक्किम गया प्रतापगढ़ का नवविवाहित जोड़ा लापता, एक महीने पहले हुई थी शादी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment