Lucknow में पूर्व IPS अफसर ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ में रिटायर्ड आईपीएस दिनेश कुमार शर्मा (IPS Dinesh Kumar Sharma Suicide) ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है, शुरुआती तौर पर आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है क्योंकि आईपीएस दिनेश शर्मा (IPS Dinesh Kumar Sharma) लंबे समय से बीमार चल रहे थे मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें डिप्रेशन की वजह से जान देने की बात लिखी हुई है, आईपीएस की मौत से उनके परिजनों और साथ काम कर चुके लोगों में दुख की लहर है।

गौर हो कि मृतक दिनेश कुमार शर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गोमतीनगर में रहते थे उनकी मौत की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और तुरंत ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। रिटायर्ड आईपीएस दिनेश शर्मा 1975 बैच के IPS अधिकारी थे और पुलिस में नौकरी के दौरान कई अहम पदों पर तैनात रहे थे।

एक्सपर्ट टीम सुसाइड नोट की जांच भी कर रही है

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अपने सुसाइड नोट में दिनेश कुमार शर्मा ने लिखा है-‘मैं सुसाइड कर रहा हूं। मैं एंजाइटी से परेशान हूं, सेहत-ताकत सब खो चुका हूं, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।’ वहीं पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है साथ ही एक्सपर्ट टीम सुसाइड नोट की जांच भी कर रही है, इसके अलावा परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

पढ़ें  लखनऊ: गैंगस्टर एक्ट में फरार मुख्तार की पत्नी, हाजिर न होने पर कुर्क हुई करोड़ों की संपत्ति
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment