4 दिन पहले मोबाइल छीना, फिर बहू को जिंदा जलाया… दहेज के लिए हैवान बना परिवार

Sanchar Now
2 Min Read

नंदगंज थाना क्षेत्र के थाना का पूरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका गुड़िया की शादी एक साल पहले सैदपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी पिता नंदलाल यादव ने की थी।

पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी में 13 लाख रुपए खर्च किए गए थे। इसके लिए उन्हें अपना खेत तक गिरवी रखना पड़ा। पिछले 4 महीने से ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे। इस दौरान गुड़िया को उसके पति मुकेश, सास प्रमिला, ससुर विनोद और दोनों ननद सुषुम व सुमन तथा देवर रूपेश प्रताड़ित करते थे।

मृतका के पिता ने बताया कि घटना के 5 दिन पहले से वह बेटी को फोन कर रहे थे। लेकिन ससुराल वाले उसे फोन रिसीव नहीं करने देते थे। मृतका की बहन अन्नू का कहना है कि उनकी बहन को पहले मारा-पीटा गया। फिर जिंदा जला दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर गुड़िया गलती से जलती तो खुद को बचाने में उसकी हथेलियां भी जलतीं, लेकिन उसके हाथों पर जलने का कोई निशान नहीं था।

नंदगंज थाना अध्यक्ष के अनुसार मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मृतका का पति मुकेश, सास प्रमिला और ससुर वीरेंद्र शामिल हैं। मृतका के भाई रोहन ने थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पढ़ें  चुनाव से पहले EC ने यूपी के प्रमुख सचिव गृह को हटाया, अब क्या देखेंगे संजय प्रसाद?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment