यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, केशव कुमार लखनऊ डीसीपी नियुक्त

Sanchar Now
1 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फ‍िर पुल‍िस व‍िभाग में फेरबदल क‍िया गया है। शासन ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। एसपी केशव कुमार व राम नयन सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। महेंद्र पाल सिंह को एसपी क्राइम व शिवाजी को एसपी तकनीकी सेवाएं के पद पर नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग में जल्द अन्य अधिकारियों के भी तबादले की तैयारी है। पीपीएस संवर्ग के बीते दिनों पदोन्नति पाए अधिकारियों को भी जल्द अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी जाएगी।

10 अपर पुल‍िस अधीक्षकों के क‍िए गए थे तबादले    

बता दें, पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। इससे पहले शासन ने 11 जुलाई को 10 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले थे। एएसपी कुंभ मेला के पद पर भी दो अधिकारियों की भी तैनाती की गई। डीजीपी मुख्यालय ने ट्रांसफर ल‍िस्‍ट जारी की थी।

पढ़ें  Kanpur Accident: ट्रक ने स्कूली वाहन को टक्कर मारी, एक बच्चे की मौत; नौ घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment