नोएडा के चार स्कूलों को मिली बम की धमकी, सूचना पर दौड़ी पुलिस; खाली कराए गए स्कूल परिसर

Sanchar Now
2 Min Read

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. आज सुबह इन स्कूलों को एक धमकी भरा ई-मेल आया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. जिन स्कूलों को धमकी दी गई है, उनमें हेरिटेज स्कूल और मयूर स्कूल का नाम शामिल है. जानकारी के अनुसार, सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य है. कई स्कूलों में कक्षाएं पुनः शुरू हो गई हैं.

बम स्कवॉड ने शुरू की छानबीन 

नोएडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है. पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता स्कूलों में पहुंच चुके हैं और छात्रों को ऐहतियातन सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित कर लिया गया है. अब तक किसी भी स्कूल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है. बम स्कवॉड और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्कूलों में जांच कर रहे हैं. कुछ स्कूलों में जांच के बाद दोबारा क्लासेस शुरू कर दी गई हैं.

इन स्कूलों को मिली है धमकी

स्टेप बाय स्टेप स्कूल, द हेरिटेज स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और मयूर स्कूल को स्पैम ई-मेल द्वारा बम धमकी प्राप्त होने के बाद तत्काल विभिन्न पुलिस टीमों, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड और बीडीडीएस टीम द्वारा सभी स्थानों की जांच की गई. सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य है. कई स्कूलों में कक्षाएं पुनः शुरू हो गई हैं. साइबर टीम द्वारा ई-मेल की विवेचना की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जनता से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें.

पढ़ें  नोएडा में दरिंदगी: महिला को बुलाकर ऑटो में दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म... यहीं पर न रुकी हैवानियत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment