नोएडा में महिला गिरोह की 4 शातिर अरेस्‍ट, दिल्‍ली-NCR में स्नैचिंग और चोरी की 50 से ज्‍यादा वारदातें कर चुकीं

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा। फेज-2 पुलिस ने शुक्रवार को दैनिक और साप्ताहिक बाजारों में खरीदारों के गहने और मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। आरोपियों के निशाने पर महिलाएं होती थीं। गिरोह की सरगना के खिलाफ कासना थाने में पहले से ही केस दर्ज है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीते दिनों साप्ताहिक बाजार से महिलाओं के गहने समेत अन्य सामान चोरी होने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल डीसीपी ह्द्रेश कठेरिया की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। फेज-2 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को बाजारों में चोरी की वारदात करने वाली चार महिलाओं को पकड़ लिया। महिलाओं की पहचान फरीदाबाद के छैंसा निवासी मीना, राधा, सुनीता और गीता के रूप में हुई है। राधा गिरोह की सरगना है। महिलाओं के पास से सोने और चांदी के गहने, नकदी, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

महिलाओं का जब आपराधिक इतिहास पता किया गया तो राधा के खिलाफ इसी प्रकार की वारदात करने के सिलसिले में कासना थाने में केस दर्ज होने की जानकारी मिली। अन्य महिलाओं का भी आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। सुनीता की उम्र 19 साल, मीना की 26, राधा की 30 और गीता की पचास साल है।

पढ़ें  Noida Encounter: युवक को खौफनाक मौत देने वाले दोनों बदमाशों को लगी गोली, मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment