दस हजार में बिक गई यारी: जीजा ने दी सुपारी… ‘शराब पीकर करता था बेइज्जत, इसलिए उसके दोस्त से ही मरवा दिया’

Sanchar Now
3 Min Read

कानपुर पुलिस ने साहिल मर्डर केस का 48 घंटे में शुक्रवार को खुलासा कर दिया। 5 लाख रुपए नहीं लौटाने के चक्कर में बहनोई ने ही साले की हत्या करवा दी। सुपारी लेने वाले दोस्त ने पहले ‘गदर-2’ फिल्म दिखाई और फिर शराब पिलाई। इसके बाद उसकी ईंट से सिर कूच कर हत्या कर दी।

महज 10 हजार रुपए में सुपारी देकर हत्याकांड को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने हत्यारोपी बहनोई और उसके दोस्त को अरेस्ट कर लिया है।

2 दिन पहले खेत में मिला था शव

तात्याटोपे नगर दरोगा चौराहा के पास रहने वाले साहिल उर्फ अनिल का खून से सना शव 16 अगस्त को बर्रा गांव मर्दनपुर में शव एक खेत में पड़ा मिला था। DCP साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की थी।

इसके बाद मृतक की मां सरस्वती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज करके गुजैनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

जांच में सामने आया कि हत्याकांड वाले दिन उसे मूलरूप से कानपुर देहात और मौजूदा समय में वरुण विहार बर्रा-8 में रहने वाले शिव सिंह उर्फ शिवम गौतम की कई कॉल लगातार थी। पुलिस ने शिवम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया।

5 लाख रुपए लेन-देन को लेकर चल रहा था विवाद

शिवम ने बताया कि मृतक साहिल का इलाके में रहने वाले उसके सगे बहनोई बब्बन से झगड़ा हो गया था। साहिल की मां ने एक कॉलोनी को 5 लाख में बेचकर बब्बन को रुपए दिए थे। इसी बात को लेकर अक्सर साहिल उलाहना देने के साथ ही गाली-गलौज भी करता था।

पढ़ें  कानपुर में पुलिस से भिड़े एबीवीपी पदाधिकारी, धक्कामुक्की के बीच सड़क पर गिरे एसीपी

5 लाख नहीं देने और बदला लेने की नीयत से बब्बन ने उसकी हत्या की साजिश रची। उसने अपने साथ पेंटिंग और वॉल पुट्‌टी का काम करने वाले शिव सिंह उर्फ शिवम को 10 हजार में सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने मृतक के बहनोई बब्बन और शिव सिंह उर्फ शिवम को अरेस्ट कर लिया।

हत्यारोपी जीजा बोला-मैंने बेइज्जती का बदला लिया

हत्यारोपी बहनोई बब्बन अपने साले साहिल उर्फ अनिल से पिछले दो-तीन सालों से परेशान था। क्योंकि बब्बन ने 5 लाख रुपए में अपनी सास की एक कालोनी बेची थी। जिसके लिए साहिल बार-बार पैसों की मांग कर रहा था। वह आए दिन शराब पीकर गालियां देता था कि तुमने मेरे साथ धोखा किया है।

इस वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था। इसी बीच बब्बन ने शिवम को पैसे का लालच देकर साहिल को मारने के लिए कहा। शिवम ने साहिल को 15 अगस्त को गदर-2 मूवी दिखाई। इसके बाद बिधनू के एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। देर रात शराब पिलाने के बाद ईंट से कूच कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार से मर्दनपुर में फेंक दिया था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment