फर्स्ट फ्राइडे को Gadar 2 ने मारी 300 करोड़ क्लब में एंट्री, जानें Sunny Deol की फिल्म का हर दिन का कलेक्शन

Sanchar Now
2 Min Read

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने इस वक्त तूफान मचा दिया है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि महज 8 दिनों में तीन सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। अगर ऐसी ही स्पीड रही तो वो दिन दूर नहीं जब गदर 2 जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। आइए जानते हैं शुक्रवार को सनी देओल की फिल्म ने कितना कमाया और अब तक किस दिन कितनी कलेक्शन किया…

शुक्रवार को गदर 2 ने की इतनी कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने शुक्रवार को यानी 18 अगस्त को 17 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इस हिसाब से ‘गदर 2’ 3 सौ करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 301 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी।

यहां देखें दिन के हिसाब से कितना किया बिजनेस 

पहले दिन शुक्रवार- 40.1 करोड़
दूसरे दिन शनिवार-  43.08 करोड़
तीसरे दिन रविवार- 51.7 करोड़
चौथे दिन सोमवार-  38.7 करोड़
पांचवे दिन मंगलवार- 55.4 करोड़
छठे दिन बुधवार- 32.37 करोड़
सातवें दिन  गुरुवार- 23.28 करोड़
वहीं आठवें दिन शुक्रवार- 17 करोड़ की कमाई कर सकती है। इसके साथ ये फिल्म 301 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी।

क्या 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी ओएमजी 2?

वहीं, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 की बात करें तो ये फिल्म दर्शकों को पसंद तो आ रहा है, लेकिन गदर 2 के आगे इसकी कमाई अभी भी बहुत पीछे है। पहले दिन 10.26  करोड़ से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने एक हफ्ते में 4 करोड़ 75 लाख का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने दूसरे फ्राइडे यानी 18 अगस्त को 4 करोड़ 75 लाख का कलेक्शन कर सकती है। ऐसे में अब इसे मिलाकर फिल्म ने 89 करोड़ 80 लाख यानी लगभग 90 करोड़ का बिजनेस किया। अभी भी फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में 10 करोड़ दूर है।

पढ़ें  एशिया कप के बाद अब एक और सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत, बड़ी अपडेट पढ़ लीजिए
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment