बांदा: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ गैंगरेप, 8 आरोपी अरेस्ट

Sanchar Now
3 Min Read

बांदा: उत्तर प्रदेश बांदा जिले में भटकती हुई एक महिला नदी के किनारे पहुंच गई। जहां हवस के भूखे दरिंदे महिला को बहला फुसलाकर पंप हाउस तक ले गए। इनकी संख्या आधा दर्जन से ज्यादा थी। जिन्होंने शराब पी मछली खाई और फिर गिद्धों की तरह महिला पर टूट पड़े। एक-एक कर सभी ने मिलकर महिला के साथ रेप किया और सवेरे बेहोशी हालत में नदी किनारे फेंक कर गायब हो गए। जब घटना की अश्लील वीडियो पुलिस तक पहुंची, तब पुलिस ने जांच शुरू की। 10 दिन बाद भी पीड़िता का पता नहीं चला, जिससे पुलिस ने वीडियो के आधार पर गुरुवार को आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मामला बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव का है। अमावस्या के दिन चित्रकूट की ओर से एक महिला अपने बच्चे को खोजते हुए नदी किनारे पहुंची थी। जिसके साथ गैंगरेप की घटना हुई। पुलिस ने वीडियो देखने के बाद 24 जुलाई से एक-एक कर आठ आरोपियों को पकड़ लिया। इनसे कड़ाई से पूछताछ हुई। सभी ने गैंगरेप की बात स्वीकार की, लेकिन महिला कौन थी, कहां से आई थी, कोई नहीं बता पाया। पुलिस ने भी 10 दिन तक बांदा, चित्रकूट, महोबा में महिला की तलाश की, पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है की गैंगरेप के बाद महिला की हत्या कर दी गई हो, लेकिन इस बात की पुष्टि भी अब तक पुलिस नहीं कर सकी। फिलहाल 8 आरोपियों को जेल भेजा गया है।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी अतर्रा जियाउद्दीन ने बताया कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर फारवर्ड करने और घटना में सहयोग करने वाले कुल 8 अभियुक्तों को थाना बदौसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया कि एक वीडियो के वायरल होने की सूचना पर तत्काल आईटी ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गई। वायरल वीडियो के विश्लेषण के उपरांत अभियोग को सुसंगत धाराओं में तरमीम करते हुए 8 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है, जिसमें महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले, घटना का वीडियो बनाने वाले और घटना में सहयोग करने वाले सम्मिलित थे।

पढ़ें  सरेराह छात्रा से छेड़छाड़, जबरन कार में बैठाने की कोशिश

पुलिस ने रामधनी, रामसनेही उर्फ रज्जू रैदास, कल्लू, देवकुमार उर्फ चुन्नी, इन्द्रजीत उर्फ लोभी निवासी ग्राम भदावल थाना बदौसा, लवकुश, देवशरण उर्फ उल्लू निवासी पहाड़िया थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट और भगवानदीन उर्फ बोगा निवासी भदावल थाना बदौसा जनपद बांदा को गिरफ्तार किया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment