गंगा आरती देखकर घर लौट रही युवती से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

Sanchar Now
2 Min Read

वाराणसी में गंगा आरती देखकर लौट रही किशोरी के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। चार युवकों ने किशोरी के साथ रेप किया और इसका वीडियो भी बना लिया। चारों ने किशोरी को उस समय अगवा किया जब वह गंगा आरती देखकर लौटने पर घर जाने के लिए सड़क किनारे किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों ने तीन वाराणसी के ही रहने वाले हैं। एक युवक लखनऊ का है।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 19 मई को गंगा आरती देखने दशाश्वमेध घाट गई थी। देर शाम वह टेंपो से बाबतपुर पहुंची। वहां उतरकर अपने गांव के लिए दूसरे वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक से चारों युवक पहुंचे। इनमें कुछ को वह पहचानती थी। चारों उससे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर एक लड़के ने उसके पैर पर बाइक चढ़ा दी। इससे वह गिर गई।

मौका देखकर चारों युवक किशोरी को धमकाते हुए प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में ले गए। वहां सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान युवकों ने किशोरी से मारपीट भी की और दुराचार का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद एक युवक किशोरी को बाइक पर बैठाकर उसके गांव के समीप ले जाकर छोड़ आया।

डरी सहमी किशोरी पहले तो लोकलाज के डर से किसी को जानकारी नहीं दी। इस बीच युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद युवती ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। बुधवार रात किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत की।

पढ़ें  हाथरस हादसे में 3 अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की भी मृत्यु, योगी सरकार सभी को देगी मुआवजा

इस बारे में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) ने बताया कि फूलपुर में किशोरी से गैंगरेप की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में पुरा रघुनाथपुर निवासी सूरज गौड़, गोलू गौड़, सूनील पटेल उर्फ नामक और एक अन्य लखनऊ निवासी है। सूरज और गोली हलवाई की दुकान पर काम करते हैं। सूरज की चाय-पान की दुकान है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment