नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में दिखा भूत! डर से मची भगदड़ में दो लड़कियां हुईं घायल

Sanchar Now
1 Min Read

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित वन स्टॉप सेंटर में बीती रात अफवाह फैल गई कि हॉस्टल में भूत आ गया है। डर के मारे बालिकाएं चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगीं। भगदड़ में दो बालिकाओं को चोट आई है।Pause

दो लड़कियों को आई चोट

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिन दो बालिकाओं को चोट आई है, उनकी आयु 17 और 16 वर्ष है। रविवार रात हॉस्टल में किसी ने शोर मचाया था कि भूत आ गया है। इस डर से बालिका भागने लगी। इस भगदड़ में दो बालिकाएं घायल हो गईं। उन्हें होमगार्ड द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

शोर मचाने पर मची भगदड़

डीपीओ अतुल कुमार सोनी का कहना है कि एक बालिका की हालत मानसिक रूप से कमजोर है। उसने ही शोर मचाया था। इसी कारण भगदड़ मची थी।

पढ़ें  जल्द ही गुड न्यूज देने जा रही हूं...लंबे समय बाद सीमा हैदर ने तोड़ी चुप्पी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment