स्ट्रे डॉग की नसबंदी के लिए उपहार अभियान का आगाज

Sanchar Now
1 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से लावारिस कुत्तों की नसबंदी और जागरूकता के लिए उपहार अभियान का आगाज सोमवार को किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के प्रयास से सेक्टर स्वर्णनगरी में स्थित डॉग सेंटर से इस अभियान का आगाज किया गया।

सेंटर फॉर अप-होल्डिंग ह्यूमन-एनिमल रिलेशनशिप (सीईएन-उपहार) अभियान के अंतर्गत कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। साथ ही जानवरों के प्रति अच्छा व्यवहार रखने के लिए, स्कूल, सोसायटी, आरडब्ल्यूए आदि जगहों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने इस अभियान का शुभारंभ किया।

कुत्तों की नसबंदी के लिए एक नंबर 80764 60866 भी जारी किया गया है। इस पर व्हाट्सएप मैसेज कर डिटेल देना होगा। एचसीएल फाउंडेशन की टीम आपसे संपर्क करके कुत्तों की नसबंदी कराने की व्यवस्था करेगी। इस अभियान के शुभारंभ के मौके पर डॉग शेल्टर के प्रभारी आरके भारती, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल और पशु चिकित्सा विभाग से डॉ एके द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

पढ़ें  इस दिन नोएडा आ रहे हैं CM योगी, गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरणों की लेंगे रिपोर्ट; अधिकारियों की बढ़ी धड़कन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment